Muzaffarpur News: जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 350 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur News: जिले के मोतीपुर से पुलिस ने एक ट्रक में छापेमारी करते हुए 350 किलो गांजा बरामद किया है. मौके से चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. बाजार में जब्त गांजा की कीमत 80 लाख आंकी गई है. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस ने इंडियन लिखी ट्रक से 350 किलो गांजा जब्त किया है. बाजार में जब्त किए गए 350 किलो गांजे की कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर आ रही है. इसी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है. 

धान लोड करने के लिए खड़ा था ट्रक

दरअसल, गुप्त सुचना के आधार पर जिला पुलिस ने मोतीपुर के पंसलवा चौक के पास रेड चिली रेस्टोरेंट के सामने खड़े ट्रक की जांच की तो केबिन से 35 पैकेट गांजा बरामद हुआ. जब्त किए गए गांजा का वजन लगभग 350 किलो और कीमत 80 लाख आंकी गई है. पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार ड्राइवर ने बताया कि नेपाल से तस्करी कर गांजा लाया जा रहा था. मोतीपुर में ट्रक पर धान लोड करने के लिए गाडी खड़ी की थी. धान में छुपाकर गांजा यूपी ले जाना था.

बिहार क्राइम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डीएसपी का बयान

डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने मामले को लेकर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजे की खेप मोतीपुर आने वाली है. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसने मोतीपुर के पनसलवा चौक के पास इंडियन लिखी ट्रक में छापेमारी की. मौके से 350 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Muzaffarpur Latest News: Click Here

ALSO READ: Muzaffarpur News: फोरलेन पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा होने से टला

ALSO READ: Muzaffarpur Weather: कड़ाके की ठंड से राहत, दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी, जानिए आज का मौसम अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >