Muzaffarpur News: देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो होटल और एक मकान सील

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में देह व्यापार के खुलासे के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हम पार्टी के नेता और होटल संचालक शामिल हैं. चार लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है और दो होटलों को सील कर दिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है, जिसमें पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो होटल और एक मकान को सील कर दिया है. यह कार्रवाई सेंट्रल पार्क और सुभद्रा होटल के अलावा उस मकान पर भी की गई है जहां से चार लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था. इस रैकेट को हम पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान और उसकी पत्नी किरण कुमारी मिलकर चला रहे थे. मामले के खुलासे के बाद हम पार्टी ने दिलीप को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

फोन कॉल से मिली जानकारी

10 जून की शाम नगर थाना के SHO शरत कुमार को एक अनजान नंबर से लड़की का कॉल आया. उसने बताया कि वह एक घर में फंसी हुई है और उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. लड़की ने बताया कि उसके साथ तीन और लड़कियां भी हैं और वह नहीं जानती कि उसे कहां रखा गया है. SHO ने सूझबूझ से लोकेशन निकाला और देर शाम पुलिस ने चारों लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया.

डीएसपी टाउन ने किया खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी टाउन 1 सीमा देवी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के बाद पता चला कि जहां लड़कियों को रखा गया था, वहां देह व्यापार संचालित हो रहा था. रेस्क्यू की गई लड़कियों में वह भी शामिल है जिसने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी.

हम नेता और उसकी पत्नी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी दिलीप पासवान और उसकी पत्नी किरण कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. किरण कुमारी ही लड़कियों की सप्लायर थी. ब्रह्मपुरा में किराए पर लिए गए एक मकान में लड़कियों को दो-तीन दिन तक रखा जाता था और फिर उन्हें अलग-अलग होटलों में भेजा जाता था.

होटल संचालक भी गिरफ्तार

इसके अलावा सिकंदरपुर के ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण पासवान, सीतामढ़ी के होटल संचालक अंकित कुमार, और मोतीपुर के रहने वाले सुभद्रा होटल मैनेजर पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. अंकित और पवन ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजकर रेट तय करते थे. पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग लड़कियों को होटल तक लाने-ले जाने में होता था.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस कड़ी कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई जारी रहेगी.

ALSO READ: Bihar News: मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही आशिक संग हुई फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >