Muzaffarpur News: पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Muzaffarpur News: पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

Muzaffarpur News: पातेपुर थाना क्षेत्र के टेकनारी गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान टेकनारी गांव निवासी विकेश पासवान की 19 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले उसके घर पहुंच कर घटना की सूचना पातेपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

अंत में हुआ समझौता

मामले में मायके वाले मृतका के ससुराल वालों पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे. हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों की पहल पर समझौता कर मामले को निबटा दिया गया. जानकारी के अनुसार बुधवार को पातेपुर थाना क्षेत्र के टेकनारी गांव निवासी विकेश पासवान की पत्नी काजल कुमारी ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में ही फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. जब तक घर के लोग उसे फंदे से नीचे उतारा उसकी मौत हो चुकी थी. बताया गया कि पांच-छह माह पूर्व की विकेश की शादी काजल से हुई थी. मृतका के मायके के लोग उसके घर पहुंच कर हत्या का आरोप लगाया.

ससुराल में दामाद की मौत

दूसरी तरफ भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर राजाराम गांव में अपने ससुराल आये एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना दीपावली की रात की बतायी गयी है. उसकी मौत के बाद ससुराल वालों ने चंवर में शव को जलाने का प्रयास किया, लेकिन ऐन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. मृतक दीपक पासवान उर्फ दीपू पटना के बाढ़ का रहने वाला बताया गया है. वह भगवानपुर थाना के राजाराम गांव निवासी अमर पासवान का दामाद था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >