Muzaffarpur news: छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को 3 वर्ष की कैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर की पॉक्सो कोर्ट ने छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक मोहम्मद सितारे को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष की सजा सुनाई है. ट्यूशन के दौरान निकाह का दबाव बनाने और गलत व्यवहार करने के मामले में कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया...

Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के विशेष कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने आरोपित शिक्षक मोहम्मद सितारे को दोषी पाते हुए 3 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. जुर्माने की यह राशि पीड़िता को दी जाएगी.

मैट्रिक की ट्यूशन के दौरान की थी हरकत

विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार ने कोर्ट में 5 गवाहों को पेश किया था. मामला 2025 का है, जब पीड़िता आरोपित शिक्षक के पास मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी के लिए तीन महीने तक ट्यूशन पढ़ने गई थी. प्राथमिकी के अनुसार, इस दौरान आरोपित शिक्षक छात्रा पर निकाह का दबाव बनाता था और उसे प्रतिदिन अकेले ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाताथा. एकांत का फायदा उठाकर उसने अनैतिक कार्य करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गांव में दुष्प्रचार की धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >