Muzaffarpur News: तेज रफ्तार कार ने राहगीर को रौंदा, मौके पर मौत, धू-धू कर जल उठी गाड़ी

Muzaffarpur News: जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को रौंद दिया. इसके बाद वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई है. जानिए पूरी घटना…

Muzaffarpur News: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज रफ्तार कार राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल से जा टकराई. टकराने के बाद सीएनजी कार में आग लग गई. मौके पर ही कार धू धू कर जल गयी. गनीमत यह रही कि समय रहते कार में बैठे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई है.

कार में लगी आग

मामले की जानकारी मिलते ही बोचहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के भुसाही चौक के पास का है. यहां दरभंगा की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार एक राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल में जाकर जबरदस्त टक्कर मार दी. इसकी वजह से सीएनजी कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जल कर राख हो गयी. गनीमत यह रही कि कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन, इस घटना में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए.

सड़क दुर्घटना की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राहगीर की मौके पर ही हुई मौत

सूचना पर पहुंचे बोचहां थाना प्रभारी ने घटना के वक्त कार में मौजूद सभी लोगों को पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वही स्थानीय लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही घटना को लेकर बोचहां थाना प्रभारी ने बताया कि एक कार दरभंगा से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही थी. तभी थाना क्षेत्र के भुसाही चौक के पास कार अनियंत्रित होकर एक राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल से जा टकराई. जिसकी वजह से दुर्घटनाग्रस्त सीएनजी कार में आग लग गई. इससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ALSO READ: Bettiah Raj Land Auction: इस दिन होगी बेतिया राज की जमीन की नीलामी, जानिए नियम और शर्तें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >