Muzaffarpur News: भाभी ने देवर की पीट-पीटकर की हत्या, मरने के बाद जलाई लाश, मौके पर पहुंची पुलिस और…

Muzaffarpur News: जिले के सकरा में भाभी ने अपने ही देवर की पीट पीटकर हत्या कर दी. मौत के बाद आरोपी भाभी ने देवर के शव को जला दिया. इसी बीच मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस ने अधजले शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में भाभी ने अपने देवर की बेरहमी से हत्या कर दी है. पहले घर के बाहर बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की, जब देवर ने दम तोड़ दिया तो उसकी लाश को घर के अंदर ले गई और मिट्टी का तेल छिड़क कर शव को जला दिया. लाश आधी जल चुकी थी, इसी बीच क्षेत्र के चौकीदार को इसकी जानकारी लग गई. चौकीदार ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. लाश आधी जली थी, धुआं उठ रहा था. आरोपी महिला नीतू देवी भी वहीं मौके पर मौजूद थी. पुलिस ने आरोपी  महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति के रहने वाले राम चंद्र दुबे के छोटे बेटे सुधीर कुमार के रूप में की गई है. पूरी घटना सकरा थाना क्षेत्र की है.

पुलिस के सामने आरोपी भाभी ने स्वीकार किया जुर्म

जानकारी के अनुसार, मृतक सुधीर मानसिक रूप से बीमार था. बीती रात 10 बजे सुधीर और उसकी भाभी नीतू देवी के बीच विवाद हुआ था. उस वक्त चौकीदार ने मामले को शांत करवा दिया था, लेकिन देर रात फिर सुधीर की उसकी भाभी के साथ लड़ाई शुरू हो गई. इसी बीच आरोपी महिला ने सुधीर को बिजली के खंभे से बांधा और पीटकर उसकी हत्या कर दी. जब यह वारदात हुई तब घर में मृतक देवर, आरोपी महिला और एक नाबालिग बेटा था. आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने ही अपने देवर की हत्या की है. मृतक की पत्नी को कैंसर हो गया था. सुधीर ने अपनी पत्नी का सही से इलाज नहीं करवाया, जिस वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई. सुधीर को शराब पीने की लत थी. बीते साल नशे में उसने गेहूं के खेत में आग लगी दी थी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

भतीजे की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

गांव की मुखिया प्रज्ञा कुमारी ने बताया, ‘कल रात में सुधीर की हत्या हुई है. पहले उसे मारा गया फिर आग लगाई गई. ये अकेले का काम नहीं है, इसमें 4 से 5 लोगों का हाथ है. वे कौन हैं ये अभी पता नहीं है. आरोपी महिला ने स्वीकार किया है कि उसने हत्या की है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि ‘हम लोगों ने अधजला हुआ शव बरामद किया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की भाभी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. भतीजा फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही.

ALSO READ: Muzaffarpur News: 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की काटी बिजली, कुछ के मीटर तक उखाड़े गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >