Muzaffarpur News: 7वीं बार बंद हुआ सिकंदरपुर रोड, स्मार्ट सिटी के काम को लेकर फिर से खोदी गई सड़क

Muzaffarpur News: जिले के सिकंदरपुर मोड़ के रामगढ़ चौक से सिकंदरपुर गौशाला तक एक बार फिर सीवरेज का काम किया जा रहा है. इसको लेकर सिकंदरपुर रोड फिर से बंद किया गया है. बीते एक साल में करीब 7वीं बार इस रोड को बंद किया गया है. पढ़िए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: स्मार्ट सिटी के काम को लेकर एक बार फिर सिकंदरपुर मोड़ के रामगढ़ चौक से ट्रांसपोर्ट गली सिकंदरपुर गौशाला तक आज यानी बुधवार से 26 जनवरी तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा. यहां स्मार्ट सिटी द्वारा अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम विथ एसटीपी एंड डेवलप्मेंट ऑफ यूजी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का काम किया जाना है. नगर आयुक्त ने कार्यरत एजेंसी को नियमानुसार यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित करने को लेकर बैरिकेडिंग करने और निर्धारित तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया दिया है. 

7वीं बार बंद किया गया रोड

बीते करीब एक साल में 7वीं बार इस सड़क को निर्माण कार्य को लेकर बंद किया गया है. स्थानीय लोग भी बार-बार सड़क बंद होने से परेशान है. उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस सड़क के आवागमन को बार बार बंद क्यों किया जा रहा है. पहले इस सड़क की ढलाई की गयी और उसके बाद बार-बार खोद खोदकर निर्माण किया जा रहा है. 

एसएसपी कोठी जाने वाली सड़क भी बंद 

राणीसती मंदिर के आगे एसएसपी कोठी की तरफ जाने वाली सड़क भी निर्माण कार्य को लेकर पहले से बंद है. वहां भी सीवरेज निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसको लेकर सड़क खोद दी गयी है. मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. लोगों को प्रभात जर्दा फैक्ट्री रोड होकर आना-जाना पड़ रहा है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरैयागंज टावर पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव 

सिकंदरपुर रोड शहर की बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है. अखाड़ाघाट पुल की तरफ से आने वाले सभी वाहन इसी रास्ते करबला होते हुए शहर में प्रवेश करते हैं. लेकिन, अब सभी गाड़ियां सिकंदरपुर मोड़ से सीधे टावर चौक आयेंगी. सिकंदरपुर मोड़ से सरैयागंज टावर तक सड़क के दोनों ओर से बड़े दुकानदारों की अवैध पार्किंग को लेकर अतिक्रमण रहता है. इसको लेकर एक बार फिर सरैयागंज टावर पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहेगी.

ALSO READ: Muzaffarpur News: बढ़ते ठंड के बीच फिर बजी स्कूलों में छुट्टी की घंटी, 25 जनवरी तक 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >