Muzaffarpur News: नाबालिग बच्ची का किडनैप करने वाले आरोपी को RPF ने दबोचा, सीसीटीवी की मदद से मिला सुराग

Muzaffarpur News: जिल में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण के आरोप में आरपीएफ की टीम ने बदमाश को पकड़ लिया है. आरोपी को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है. प्लैटफॉर्म नंबर 4-5 पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरपीएफ ने बच्ची का पता लगाया. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को आरपीएफ की टीम ने आज यानी रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से दबोच लिया. आरोपी के कब्जे से किशोरी को बरामद कर पहले आरपीएफ पोस्ट लाया गया. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, अपहरण करने वाला आरोपी सौरभ कुमार माधवपुर हिरौंदा थाना क्षेत्र के शिवहर का रहने वाला है. बताया गया कि अहियापुर थाना में 30 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें शेखपुर ढाब के रहने वाले अभिषेक राज सौरभ कुमार पर ने 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करायी थी. 

सीसीटीवी देखकर हुई कार्रवाई

अहियापुर थाना की ओर से लड़की का फोटो आरपीएफ को शेयर किया गया था. बीते दो दिनों से आरपीएफ की टीम निगरानी कर रही थी. फोटो के आधार पर सीसीटीवी से निगरानी करते हुए सुबह के समय एक लड़की को मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर एक लड़का के साथ जाते हुए देखा गया. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई के तहत आरपीएफ की टीम जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर पहुंच गयी. वहीं आरोपी को गिरफ्तार करते हुये किशोरी को मुक्त कराया. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरपीएफ ने बच्ची को पुलिस को सौंपा

जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़की को ट्रेन से दिल्ली ले जाने की तैयारी में था. सूचना दिये जाने पर अहियापुर थाना से केस की जांच कर रहे सोनू कुमार गुप्ता जंक्शन पर पहुंचे. वहीं आरपीएफ ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुये आगे की कार्रवाई के लिये किशोरी और आरोपी को अहियापुर की टीम को सौंप दिया. इस दौरान आरपीएफ पोस्ट पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गये थे. इस दौरान जंक्शन पर आरपीएफ के क्यूआरटी ड्यूटी में तैनात गोकुलेश पाठक, महेंद्र कुमार, शंभू नाथ साह, रीतेश कुमार, लालबाबू खान व महिला आरक्षी श्वेता लोधी मौजूद थे.

ALSO READ: Budget 2025 में बिहार के लिए ये हैं 5 बड़े ऐलान, एयरपोर्ट से लेकर मखाना बोर्ड तक का हो गया इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >