मुजफ्फरपुर: रजिस्ट्री ऑफिस के रिटायर्ड पेशकार की सड़क हादसे में मौत, विरोध प्रदर्शन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से रिटायर पेशकार सुधीर कुमार वर्मा की मौत हो गई है। घटना के बाद गुस्साए लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है. मौके पर पुलिस मौजूद है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री ऑफिस के सेवानिवृत्त (रिटायर) पेशकार सुधीर कुमार वर्मा की सोमवार को एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बाइक से सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित अपने पैतृक घर से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें बैरिया बस स्टैंड से आगे लीलावती अस्पताल के ठीक सामने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 

गुस्साए लोगों का हंगामा जारी

मृतक सुधीर कुमार वर्मा (फाइल फोटो)

बता दें, परिजनों और ग्रामीणों के हंगामे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया है. प्रदर्शनकारी प्रशासन से मुआवजे और बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक शव सड़क पर ही पड़ा था और गुस्साए लोगों का हंगामा जारी था. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी है.

रजिस्ट्री कार्यालय में शोक की लहर

हादसे की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री ऑफिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. अपने पुराने साथी की आकस्मिक मौत से विभाग में शोक का माहौल है. सेक्शन ऑफिसर अमित कुमार ने बताया कि दुखद घटना है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur: शादी समारोह के दौरान चली गोली, युवक के गर्दन में घुसी

मुजफ्फरपुर से देवेश की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >