Muzaffarpur News: बिना स्वस्थ्य हुए अस्पताल से मरीज की कर दी छुट्टी, शिकायत के बाद फिर हुआ भर्ती

Muzaffarpur News: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना स्वस्थ्य हुए अस्पताल से मरीज का नाम काट दिया गया। जब मरीज की पत्नी ने अधीक्षक से शिकायत की तब दुबारा एडमिट किया गया।

Muzaffarpur News: बिना स्वस्थ हुए मरीज को एसकेएमसीएच से छुट्टी दे दी गयी. इसके बाद परिजन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे उनसे विनती की. इसके बाद अधीक्षक ने दुबारा डॉक्टर से बात की. डॉक्टर ने बताया कि अभी पूरे तरीके से स्वस्थ नहीं हैं. इसके बाद अधीक्षक ने दुबारा मरीज को भर्ती कराया. मरीज औराई के भरथुआ के रहने वाला रितेश शर्मा हैं. मरीज की पत्नी माया शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह पहले शनिवार को औषधि विभाग में भर्ती कराया गया था. इसके बाद मंगलवार को छुट्टी दे दी गयी. छुट्टी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को दुबारा भर्ती कराना पड़ा था. औषधि विभाग के 10 नंबर वार्ड में मरीज को भर्ती कर इलाज चल रहा था. 

इंचार्ज के दबाव के बाद डॉक्टर ने काटा नाम

माया शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक सीनियर डॉक्टर ने मरीज को देखा. डॉक्टर ने अभी भर्ती रहने के लिए सलाह दी. माया शर्मा ने बताया कि इसके बाद एक और डॉक्टर आए उन्होंने भी मरीज की स्थिति देख अभी छुट्टी नहीं देने की बात कही. माया शर्मा ने आरोप लगाया कि इंचार्ज डॉक्टर के सामने ही दुर्व्यवहार करने लगीं. इसके बाद डॉक्टर से बोला कि ये गांव के लोग मुफ्त खाना और अच्छी बेड देखकर अस्पताल से जाना नहीं चाहते. इंचार्ज के दबाव के बाद डॉक्टर ने नाम काट दिया.

आज से डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात

उधर, दिवाली पर होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी गई है. बुधवार से लेकर गुरुवार तक टीम तीन शिफ्ट में अस्पताल में काम करेगी. टीम में एक आई चिकित्सक, एक मेडिसिन के डॉक्टर व एक सर्जन की तैनाती गई हैं. इसके साथ ही जिले के सदर अस्पतालों और हेल्थ वेलनेंस सेंटरों में अलग से वार्ड बनाये गये हैं तो आंख और सर्जरी के डॉक्टर 24 घंटे तैनात रहेंगे. दिवाली पर सबसे ज्यादा हादसे पटाखों से झुलसने की होती हैं. सदर अस्पताल में मरीजों सामान्य दिनों में काफी भीड़ रहती है. दिवाली ये संख्या और बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >