Muzaffarpur News: 40 करोड़ का बिजनेस देने वाले मार्केट में जरूरी सुविधा भी नहीं, टॉयलेट और पार्किंग की मांग

Muzaffarpur News: जिले के तिलक मैदान रोड में शहर का सबसे बड़ा इलेक्ट्रोनिक मार्केट लगता है. इस मार्केट से हर महीने 40 करोड़ का बिजनेस होता है. इसके बावजूद इस मार्केट में कुछ जरूरी सुविधाएं नहीं हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: शहर के तिलक मैदान रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक मंडी में नागरिक सुविधाएं नहीं है. शहर की होलसेल मंडी होने के बावजूद यहां न तो सार्वजनिक जगह पर पेयजल की व्यवस्था है, न ही यूरिनल और शौचालय. यहां आने वाले ग्राहकों को मोतीझील रेलवे लाइन के समीप बने नगर निगम के शौचालय में जाना पड़ता है. दुकानदारों की मानें तो इस मंडी से हर महीने करीब 40 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक आइटम का कारोबार होता है. यहां के दुकानदार ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य टैक्स देते हैं, लेकिन नगर निगम की तरफ से यहां सुविधाओं का अभाव है. दुकानदारों का कहना है कि तिलक मैदान रोड इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बड़ी मंडी है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यहां खुदरा ग्राहक कम आ रहे हैं. इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है. शहर के अन्य मार्केट की तरह यहां भी सुविधाओं का अभाव है, जिसे हम व्यवसायियों को झेलना पड़ता है.

इस रोड की स्थायी समस्या बनी जाम

इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेता रोहित बताते हैं कि जाम इस रोड की स्थायी समस्या है. इसके अलावा यहां पार्किंग की सुविधा भी नहीं है. जाम झेल कर ग्राहक आ भी जाए तो उसे अपनी गाड़ियां पार्क करने में परेशानी होती है. कई ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक आइटम ले जाने के लिए कार से आते हैं, लेकिन इस रोड में पार्क नहीं कर पाते हैं. इस कारण ग्राहक यहां से खरीदारी करने की अपेक्षा दूसरी जगह जाना पसंद करते हैं. इस रोड में बाइक पार्क करने में भी समस्या है. कपड़ा मंडी की तरह यह शहर का सबसे बड़ा मार्केट है. यहां नगर निगम को समुचित व्यवस्था करनी चाहिए.

पेयजल की व्यवस्था और यूरिनल नहीं

इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेता प्रदीप मिश्रा ने कहा कि इस रोड की समस्या का समाधान कभी नहीं होने वाला. यह रोड हमेशा जाम से जूझता रहता है. पर्व-त्योहार के समय यहां ग्राहकों की भीड़ लगती है. गर्मी के समय में इस रोड में सार्वजनिक जगहों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है. इलेक्ट्रॉनिक आइटम को टैंपो पर रख कर ग्राहकों के घर तक पहुंचाने के लिए टैंपू चालकों की यहां काफी संख्या रहती है. उन्हें भी पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है. यहां यूरिनल और शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है. इस कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. नगर निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए.

ALSO READ: Muzaffarpur News: झाड़ू लोड कंटेनर से 1.25 करोड़ का गांजा जब्त, गुवाहाटी से गोपालगंज ले जा रहा था खेप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >