Muzaffarpur: ताड़ के पेड़ से गिरकर पूर्व उपमुखिया की मौत, मुसहरी में पसरा मातम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी में ताड़ के पेड़ से गिरकर रजवाड़ा भगवान पंचायत के पूर्व उपमुखिया सुरेंद्र चौधरी की मौत हो गई. संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत रजवाड़ा भगवान पंचायत से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहाँ पंचायत के पूर्व उपमुखिया सुरेंद्र चौधरी की ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है.

पेड़ पर चढ़ने के दौरान बिगड़ा संतुलन

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व उपमुखिया सुरेंद्र चौधरी रविवार को अपने खेत की ओर गए थे. खेत के पास ही स्थित एक ताड़ के पेड़ पर वे किसी काम से चढ़े थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर काफी ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरे. जमीन पर गिरते ही वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए और अचेत हो गए.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

आस-पास मौजूद स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. हालांकि, चोट इतनी गंभीर थी कि अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुरेंद्र चौधरी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और पूर्व में उपमुखिया के पद पर रहते हुए उन्होंने सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी. उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही पंचायत के दर्जनों लोग उनके आवास पर जुट गए. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है.

मुजफ्फरपुर के मुसहरी से अविनाश की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >