Muzaffarpur News:गरीबों के पास वोट की शक्ति है, जिसे पैसों से नहीं खरीदा जा सकता, निषाद संकल्प यात्रा में बोले मुकेश सहनी

Muzaffarpur News: सोमवार को वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने निषाद संकल्प यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम बिहार में दूसरी सबसे बड़ी जाति हैं।

Muzaffarpur News: जिले में निषाद संकल्प यात्रा के दौरान वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि बिहार में निषादों के बिना सरकार नहीं बनेगी। एक दशक पहले भी निषाद समाज को कोई नहीं जानता था और ना ही उनकी कोई अलग पहचान थी। लेकिन आज वीआईपी पार्टी तथा निषाद विकास संघ के बल पर निषाद समाज को एक नई पहचान मिली है। मुकेश सहनी ने कहा कि कोई भी बड़ी लड़ाई एक दो दिनों में नहीं जीती जाती, उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। बता दें, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वीआईपी चीफ मुकेश सहनी निषाद संकल्प यात्रा कर रहे हैं, जिसके तहत राज्य के हर ज़िले का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज एक भी निषाद का बेटा ऊंचे ओहदे तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसका कारण आरक्षण नहीं मिलना है। अगर आरक्षण मिलता तो बहुत अच्छे-अच्छे पद पर हमारे बच्चे भी मौजूद रहते। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में जाति जनगणना के अनुसार निषाद दूसरी सबसे बड़ी जाति है। अब सरकार बनाने की बारी है। जनता का वोट जिसके पास है, अब वही राजा बनेगा। बाबा साहेब ने हमें वो ताकत दी है कि हम अपने बलबूते सरकार बना भी सकते हैं और गिरा भी सकते हैं।

एक रोटी कम खाएं पर बच्चों को शिक्षित करें: मुकेश

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अगर निषाद जाति के लोग अपने परिवार और बच्चों का विकास चाहते हैं तो उन्हें अच्छी शिक्षा दें। एक रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर लापरवाही मत करिए। जब तक निषाद समाज अपने एकजुटता तथा शक्ति का आभास नहीं कराएगी, तब तक निषाद समाज के साथ एनडीए सरकार सौतेला व्यवहार करती रहेगी। उन्होने कहा कि चंद रुपयों की लालच में अपने वोट को मत बेचिए।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >