Muzaffarpur News: कराटे में चमके मिटनपुरा के खिलाड़ी, शिवाय ने जीता गोल्ड तो पांच ने कांस्य पर जमाया कब्जा

दिल्ली पब्लिक स्कूल, मिथनपुरा के खिलाड़ियों ने आजाद कप बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक जीते हैं. विद्यालय में खुशी का माहौल है, जहाँ खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को सराहा जा रहा है.

Muzaffarpur News: Azad Cup Bihar State Karate Championship 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल मिथनपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किए. कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

एक स्वर्ण से लेकर पांच कांस्य तक जीते पदक

प्रतियोगिता में डीपीएस मिथनपुरा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया. शिवाय पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि चित्रा शांडिल्य ने रजत पदक हासिल किया.

इन खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वामिका राज, मृणाल सिंह, ऋषभ तिवारी, असद मंसूरी और अभिन्ना सिंह शामिल हैं. सभी खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी तकनीक और खेल कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया.

खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम

विद्यालय की ओर से कहा गया कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि लगातार मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया.

कराटे प्रशिक्षक को भी मिली सराहना

विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि प्रशिक्षक की मेहनत और सही मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विद्यालय प्रबंधन ने पदक विजेताओं को दी बधाई

विद्यालय के प्रेसिडेंट देवांशु किशोर, निदेशक रीता पराशर एवं प्रितीस किशोर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और अनुशासन के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन बनने से 50 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा, नेपाल जाना होगा और भी आसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >