Muzaffarpur News: 24 मई को होगा दिग्गजों का जमावड़ा, आइसीएमएआइ के राष्ट्रीय सेमिनार में औद्योगिक विकास पर होगा मंथन

Muzaffarpur News: 24 मई को आइसीएमएआइ का राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा. केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी बिहार के औद्योगिक विकास और एमएसएमई में करियर के अवसरों पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. पंजीकरण शुरू हो चुका है. पढें पूरी खबर…

Muzaffarpur News:  ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएमएआइ ) के तत्वावधान में आगामी 24 मई को शहर के क्लब रोड स्थित एक होटल में भव्य राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है. इस सेमिनार का मुख्य विषय ‘बिहार के औद्योगिक विकास के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग: एमएसएमई विनिर्माण और बुनियादी ढांचे में अवसर’ रखा गया है. यह कार्यक्रम आइसीएमआइ की प्रोफेशनल डेवलपमेंट एंड सीपीई कमेटी और मुजफ्फरपुर चैप्टर के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी करेंगे उद्घाटन

इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी शामिल होंगे और दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का विधिवत उद्घाटन करेंगे. उनके साथ बिहार सरकार के कई अन्य मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है, जो कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे. आइसीएमआइ के पीडी विभाग के अध्यक्ष मनोज कुमार आनंद ने बताया कि इस आयोजन का एक बड़ा उद्देश्य छात्रों को सीएमए कोर्स की बारीकियों से अवगत कराना है, ताकि वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें.

एमएसएमई और कॉमर्स छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

कार्यक्रम के संयोजक और ईस्टर्न जोन के पूर्व चेयरमैन निशांत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस सेमिनार में सीएमए प्रोफेशनल्स, बड़े उद्योगपति, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र के विशेषज्ञ और कॉमर्स के छात्र हिस्सा लेंगे. सेमिनार में सीमित सीटें रखी गई हैं, इसलिए प्रवेश केवल पंजीकरण के आधार पर ही मिलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सेमिनार प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ बिहार में औद्योगिक निवेश और करियर उन्नति के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा.

मुजफ्फरपुर से विनय कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >