Muzaffarpur News: सोमवार को भी बंद रहेगी गोबरसही गुमटी, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

Muzaffarpur News: रेल ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर बीते कई दिनों से गोबरसही गुमटी बंद है. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. कई ट्रेनें देर से पहुंची. सोमवार को भी गुमटी बंद रहने वाला है.

Muzaffarpur News: रेल ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर रविवार को गोबरसही गुमटी ब्लॉक होने के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेन फंस गयी. गाड़ियों को नियंत्रित कर के चलाया गया. दोपहर के 2.20 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक गुमटी के बंद होने से रोड आवागमन भी पूरी तरह से बंद रहा. ऐसे में दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-02569 क्लोन स्पेशल शाम के 5 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची, वहीं गाड़ी संख्या – 02570 नयी दिल्ली- दरभंगा हाजीपुर से रामदयालु नगर तक नियंत्रित हो कर चली. इसके साथ ही जयनगर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई.

बीबीगंज से रामदयालुनगर तक लगा जाम 

इधर गुमटी के बंद होने से पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. गुमटी बंद होने के बाद भी कई साइकिल सवार किनारे से हो कर निकलते रहे. दूसरी ओर गुमटी के बंद होने से भगवानपुर फ्लाई ओवर के साथ मझौलिया व खबड़ा गुमटी पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. सोमवार को भी दोपहर से शाम तक करीब चार घंटा गोबरसही गुमटी बंद रहेगा. वही देर शाम से देर रात तक बीबीगंज से रामदयालुनगर तक भीषण जाम फंस गया. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सदर पुलिस को जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

ALSO READ: Bihar Politics: फिर उठी CM नीतीश को नोबेल पुरस्कार देने की मांग, महिला सशक्तिकरण को बनाया मुद्दा

जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

इधर जिले में रविवार को मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिला है. सुबह कई जगहों पर कोहरा छाया रहा. वहीं 10 बजते ही अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को काफी राहत हुई. रविवार को दिन में अधिकतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज रात के न्यूनतम पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में अच्छी धूप खिलेगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है. वहीं सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >