Muzaffarpur News: लकड़ी लाने गई चार नाबालिग लड़कियां एक साथ गायब, अपहरण की आशंका

Muzaffarpur News: खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने गई चार लड़कियां एक साथ गायब हो गई हैं. ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताई है. साथ ही नाबालिग लड़कियों के इस तरह अचानक गायब होने से गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Muzaffarpur News: जिले के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साथ चार नाबालिग लड़कियां गायब हो गई हैं. परिजनों के अनुसार, चारों लड़कियां खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने जंगल की तरफ गईं थीं, लेकिन देर रात तक चारों लड़कियां वापस नहीं लौटीं. मामले की जानकारी के बाद गांव के लोगों ने पुलिस से चारों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद करने की अपील की है. पूरा मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. नाबालिग लड़कियों के इस तरह अचानक गायब होने से गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि नाबालिगों को संभवत: किडनैप कर लिया गया है. 

देर रात तक नहीं लौटी लड़कियां

गांव के मुखिया अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक साथ चार नाबालिग लड़कियां घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने जंगल गई थी. देर रात जब चारों लड़कियां वापस नहीं लौटी तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे. रिश्तेदारों और उनकी सहेलियों से भी पूछताछ की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. अंत में परिजन पुलिस के पास पहुंचे और नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सूचना दी. घटना को लेकर सकरा थाना प्रभारी राजू पाल ने बताया कि चार नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली है. पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. परिजन की तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही एफआइआर दर्ज की जाएगी. 

सड़क हादसे में दो दोस्त की मौत

उधर, सोनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा पटना सोनपुर बायपास पर लालू यादव चौक के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार, चार दोस्त पार्टी करने के बाद पटना से सोनपुर की तरफ वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच रात करीब 12 बजे उनके कार की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई. घायलों को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं कार के परखच्चे उड़ गए हैं.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >