Muzaffarpur News: आपसी विवाद में फायरिंग, एक को लगी गोली, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

Muzaffarpur News: आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी. हमले में एक को सीने में गोली लगी है. जानिए क्या है पूरी घटना?

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है. 12 धुर जमीन के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी. हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पूरी घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की है. दरअसल, दो पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार की सुबह फिर से विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष गोली लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, हमले में एक को गोली लगी है. फिलहाल जख्मी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीने में मारी गोली

दरअसल, मंगलवार की सुबह मोतीपुर के पुरानी बाजार पर बिट्टू कुमार अपने कुछ परिजनों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचा. इस दौरान उसके चाचा कृष्ण राय भी मौके पर पहुंचे और विवाद होना शुरू हो गया. इसी बीच बिट्टू ने गोली चला दी. फायरिंग में एक गोली कृष्ण कुमार के दांए सीने में लगी. गोली लगने से कृष्ण राय घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने भतीजे की जमकर पिटाई की. साथ ही हथियार छीनकर पुलिस को सौंप दिया. घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण राय के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मोतीपुर थाना की पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा. पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: स्पेशल विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, सीओ के आवास पर भी छापेमारी

7 महीने से चल रहा है विवाद

गोली से घायल हुए व्यक्ति के भाई मिश्री लाल राय ने बताया कि सुबह में जमीन को लेकर पाटीदार से विवाद हुआ है. 7 महीने पहले से 12 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जमीन का पेपर हमलोगों के पास है. समाज के लोग भी पंचायती में बोले थे जमीन छोड़ देने को लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हो रहा था. आज सुबह में तीन बाइक और ट्रैकर के साथ 6 लोग आकर जमीन पर कब्जा करने लगा. मेरे भाई कृष्ण राय मना करने गए तो विवाद करने लगा. इस दौरान दो गोली चला दिया. जिसमें कृष्ण राय को एक गोली लगी है.

एसपी का बयान

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >