Muzaffarpur News: छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूसे, तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा

Muzaffarpur News: जिले के बालूघाट रोड में दो गुट की छात्राओं के बीच जमकर लात घूसे चले. स्कूल में छूट्टी के बाद विवाद तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ. इसके बाद मामला गाली गलौज और लात घूसे तक पहुंच गया. लोगों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर मारपीट की चर्चा है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बीच सड़क छात्राओं के बीच मारपीट का एक और मामला सामने आया है. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट रोड नंबर दो में छात्राओं के दो गुटों में शुक्रवार शाम भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले. कुछ देर बाद परिवार की महिलाएं भी आमने- सामने हो गयीं. उनमें भी जमकर मारपीट हुई. बीच सड़क पर हो रही मारपीट का वीडियो मोहल्ले के ही किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसको लेकर अब शहर में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कोई ब्वॉयफ्रेंड को लेकर विवाद बता रहा है, तो कोई क्लासरूम में हुए विवाद के बाद भिड़ंत होने की जानकारी दे रहा है.

लोगों ने डांट फटकार लगा कर हटाया

जानकारी के अनुसार, जिले के बनारस बैंक चौक स्थित एक चर्चित सरकारी स्कूल की ये छात्राएं हैं. मारपीट करने में एक गुट सरकारी हाई स्कूल और दूसरी मिडिल स्कूल के गुट की छात्राएं हैं. छात्राओं के दोनों गुटों में से एक जंगली माई स्थान और दूसरा अखाड़ाघाट बांध रोड की रहने वाली लड़कियां हैं. स्कूल की छुट्टी होने के बाद तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया. इस दौरान दोनों तरफ से आधा दर्जन छात्राएं आ गयीं. पहली बार बनारस बैंक चौक पर उनके बीच में नोकझोंक व हाथापाई शुरू हुई. हालांकि स्थानीय लोगों ने डांट-फटकार लगाकर उनलोगों को वहां से हटा दिया. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छात्राओं को चोटें आई हैं 

वहां से हटने के बाद वे वापस नाला रोड में भिड़ गयीं. वहां भी कहासुनी हुई. इसके बाद बालूघाट रोड नंबर दो में जाते-जाते दोनों गुटों ने आपा खो दिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी. बीच बचाव करने आयी एक छात्रा की मां और उसके भाई ने दूसरे गुट की छात्राओं से मारपीट की. इसमें कई छात्राओं को हल्की चोटें भी लगी हैं. पास में दवा दुकान से उनका इलाज कराया गया. स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों की छात्राओं को समझाया. सिकंदरपुर थानेदार रमन कुमार ने बताया कि ऐसी शिकायत  नहीं मिली है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: दाना लदे कंटेनर में छुपा रखी थी 631 कार्टून शराब, आधी रात पुलिस ने धर दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >