Muzaffarpur News: लीची का मंजर देख खिले किसानों के चेहरे, अच्छी फसल की उम्मीद

Muzaffarpur News: जिले में इस बार लीची की फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद है. किसानों की उम्मीद एक बार फिर जगी है. लीची के पेड़ों पर इस बार अच्छे मंजर आए हैं. कम कुहासा और स्थिर तापमान की वजह से इस बार का लीची की फसल अच्छी होने की उम्मीद है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: इस बार शाही लीची अच्छी होगी. लीची में आये मंजर को देखकर किसान खुश हैं और बागों की देखभाल बढ़ गयी है. किसानों का कहना है कि शाही लीची में पिछले साल से अधिक मंजर हैं. चायना लीची में भी एक सप्ताह के अंदर मंजर आने शुरू हो जाएंगे. एक सप्ताह के बाद से बागों में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी शुरू हो जाएगा. किसानों का कहना है कि दो साल बाद लीची में अच्छा मंजर आया है. लीची की फसल अच्छी होगी तो निर्यात में सुविधा मिलेगी. अगले महीने से बाहर की एजेंसियां बागों की खरीदारी करने के लिए शहर पहुंचेगी. इस बार किसान अधिक मात्रा में चायना लीची के निर्यात की भी योजना बना रहे हैं.

कोहरा कम होने से लीची की अच्छी होगी फसल

पिछले साल अधिक कोहरे के कारण और तापमान में उतार-चढ़ाव से लीची की बहुत फसल खराब हो गयी थी, लेकिन इस बार कोहरा कम पड़ा और तापमान भी ठीक रहा. इससे लीची में अच्छे मंजर आये हैं. कांटी के किसान बबलू शाही ने बताया कि इस बार लीची से हमलोगों को बहुत उम्मीद है. फसल अच्छी होगी तो लीची का बाजार अच्छा रहेगा. एपीडा से अगर हमलोगों को लाइसेंस मिल जाता है तो लीची निर्यात के लिए दूसरी एजेंसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

शाही लीची के अच्छे मंजर दिखे

बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार लीची की फसल अच्छी होगी. इसकी पूरी उम्मीद है. मुजफ्फरपुर के सभी प्रखंडों के बागों में शाही लीची के अच्छे मंजर देखने को मिल रहे हैं. इससे लगता है कि चायना लीची भी इस बार अच्छी होगी. वहीं राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ विकास दास ने कहा कि लीची इस बार अच्छी होगी. मुजफ्फरपुर के किसानों की रिपोर्ट अच्छी है. मैंने भी कई बागों को देखा है. इस बार लीची से किसानों को काफी उम्मीद है. अभी तक लीची की स्थिति बेहतर है. हमलोग इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

ALSO READ: Muzaffarpur News: झाड़ू लोड कंटेनर से 1.25 करोड़ का गांजा जब्त, गुवाहाटी से गोपालगंज ले जा रहा था खेप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >