Muzaffarpur News: शिक्षा विभाग ने सभी BEO को दिया सख्त निर्देश, मीटिंग में इस डाटा के साथ हों शामिल

Muzaffarpur News: जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों के बीईओ को मंगलवार और शुक्रवार को होने वाली मीटिंग में शामिल होने का सख्त निर्देश दिया है. साथ ही स्कूल से जुड़ी कुछ जरूरी डाटा साथ लेकर आने की बात भी कही है. जानिए क्या है पूरी खबर…

Muzaffarpur News: जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी बीईओ को अपने कार्य क्षेत्र की ठोस जानकारी इकट्ठा रखने और नियमित रूप से डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग की तरफ से यह कदम इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि हर बीईओ विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूरी तैयारी के साथ शामिल हों और अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित सटीक जानकारी मीटिंग में प्रस्तुत कर सकें.

शिक्षकों के पास नहीं होता है सटीक डाटा

सभी बीईओ यानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिला शिक्षा विभाग की तरफ से यह निर्देशित किया गया है कि वे मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लेने से पहले अपने कार्य क्षेत्र की पूरी जानकारी तैयार रखें. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा नहीं लेते हैं और जो भाग लेते हैं, उनके पास अपने क्षेत्र से जुड़े सटीक प्रतिवेदन और डेटा की कमी होती है.

मध्याह्न भोजन का भी रखना होगा डाटा

मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाली मीटिंग में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति का प्रतिदिन का डेटा प्रस्तुत करना होगा. साथ ही उन्हें यह भी जानकारी देनी होगी कि मध्याह्न भोजन में प्रतिदिन कितने बच्चे शामिल हो रहे हैं और इसकी व्यवस्था की स्थिति क्या है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठकों में नियमित रूप से शामिल होने के निर्देश

जिला शिक्षा विभाग की तरफ से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सटीक डेटा के साथ विभागीय बैठकों में नियमित रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं. विभाग की तरफ से लिया गया यह कदम शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अहम है, जिससे बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन जैसी महत्वपूर्ण विषयों की निगरानी सही तरीके से हो सकेगी.

ALSO READ: Bihar News: इस बड़े रेलवे स्टेशन का बदल जाएगा नाम! सांसद ने रेलवे की बैठक में रखी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >