Muzaffarpur News: डीएसपी ने स्टेशन रोड पर चलाया जांच अभियान, ली गई तलाशी
Copied link
Muzaffarpur News: छठ को लेकर दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन रोड पर डीएसपी ने विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें कई ऑटो चालकों और कार ड्राइवरों के आधार कार्ड तक चेक किये गए।
Muzaffarpur News: छठ पर्व को लेकर दूसरे प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से आ रहे हैं. जंक्शन व इमलीचट्टी बस स्टैंड के बाहर उनको नशाखुरानी गिरोह के शातिर अपने जाल में ट्रैप ना कर लें, इसको लेकर रविवार की शाम स्टेशन रोड में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन डीएसपी सीमा देवी व नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार के नेतृत्व में करीब 30 से अधिक पुलिसकर्मियों ने एक एक कर सैकड़ों ऑटो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान स्टेशन रोड से गुजरने वाले ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार युवकों का चालान काटा गया. साथ ही उनको चेतावनी भी दी गयी.
ऑटो व कार चालकों का आधार कार्ड हुआ चेक
डीएसपी ने ऑटो व कार चालक का आधार कार्ड देखा. साथ ही उसमें बैठे यात्री जो संदिग्ध दिख रहे थे. उनके भी पहचान पत्र की जांच की गयी. इमलीचट्टी बस स्टैंड के बाहर भी पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया है. दुकानदारों को भी पुलिस की ओर से बताया गया है कि अगर आपको कोई संदिग्ध नजर आ रहा है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इधर, छठ पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों की हुजूम उमड़ रही है. रविवार की शाम मोतीझील व कल्याणी इलाके में जाम फंसने के बाद डीएसपी सीमा देवी व थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार खुद सड़क पर उतरकर जाम को हटाने में जुटे रहे.
अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.
डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.
बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.