Muzaffarpur News: अखाड़ाघाट में जल्द शुरू होगा नए पुल का निर्माण, जमीन अधिग्रहण के लिए कमेटी गठित

Muzaffarpur News: जिले में लोगों को जाम से जल्द मुक्ति मिलने वाली है. अखाड़ाघाट के पास नए पुल का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है. इसमें जमीन अधिग्रहण के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. नए ब्रिज की लंबाई 300 मीटर की होगी.

Muzaffarpur News: जिले के अखाड़ाघाट पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा. जमीन के अधिग्रहण की दिशा में कार्रवाई को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने एडीएम रेवेन्यू की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. जो कि अधिग्रहण होने वाले जमीन के किस्म, वर्गीकरण, मूल्य निर्धारण व मुआवजा का निर्धारण करेगी. इस कमेटी में एडीएम राजस्व अध्यक्ष, डीडीसी सदस्य, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीसीएलआर पूर्वी, जिला अवर निबंधक, वरीय परियोजना अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के सदस्य होंगे. समिति अधिसूचित जमीन का निरीक्षण, पैमाइश करवायेगी. अर्जित जमीन का मार्केट वैल्यू से दर का निर्धारण करेगी. 

नए ब्रिज की लंबाई 300 मीटर होगी 

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तरफ से चयनित एजेंसी ने सितंबर महीने में ही सर्वे का काम पूरा कर लिया था. सर्वे के अनुसार, पुल निर्माण में सिकंदरपुर थाना बाधा बनेगी, जिसको हटाना होगा. आखाड़ाघाट में नए पुल निर्माण को लेकर पांच परिवारों से 19 डिसमिल जमीन ली जाएगी. वर्तमान अखाड़ाघाट पुल की लंबाई 288 मीटर है, जबकि नए ब्रिज की लंबाई 300 मीटर होगी. ब्रिज की चौड़ाई साढ़े 22 मीटर होगी. इस ब्रिज के निर्माण से जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी. 

जिले से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ें 

दूसरी तरफ सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तहत आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं. यहां वह जिलेवासियों को 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सुबह 10:40 बजे वह सड़क मार्ग से पहले रामदयालुनगर पहुंचे. वहां पर मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण करने के बाद दिघरा रामपुर साह में प्रस्तावित रिंग रोड का निरीक्षण किया. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

1500 पुलिस के जवानों की तैनाती

उसके बाद करीब 11.15 बजे मुशहरी प्रखंड के नरौली के लिए निकले. नरौली में उन्होंने 30 करोड़ की लागत से बने आश्रय स्थल का उद्घाटन किया. यहां पर बिंदा में मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का मुआयना किया गया. सीएम करीब साढ़े चार घंटे तक जिले में रहेंगे. साथ ही दोपहर दो बजे वह कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक भी करेंगे. उनके आगमन को लेकर 1500 पुलिस के जवान और पदाधिकारी की तैनाती की गई है.

ALSO READ: Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव आज मोतिहारी में करेंगे अहम बैठक, मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >