Muzaffarpur News: सावधान! जिले में पांव पसार रहा चिकेन पॉक्स, इन लोगों को अधिक खतरा

Muzaffarpur News: जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस कड़कड़ाती ठंड में लोग बीमार पड़ रहे हैं. सर्दी-खांसी व बुखार के साथ जिले में चिकन पॉक्स का संक्रमण भी बढ़ रहा है. डॉक्टर ने इन्हें सबसे ज्यादा बचाव करने की सलाह दी है. जानें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: सर्दी-खांसी व बुखार के साथ अब जिले में चिकन पॉक्स का संक्रमण भी बढ़ रहा है. सरकारी अस्पताल में पिछले पांच दिनों में चिकन पॉक्स के पांच मरीज मिले हैं. इस बीमारी का संक्रमण अधिक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी से बचाव के लिए सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी किया है. इस बीमारी से अधिकतर बच्चे पीड़ित होते हैं, इसलिए बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है. ठंड में इस बीमारी का संक्रमण तेजी से फैलता है. एक बच्चे के संक्रमण के बाद यह दूसरों को भी हो सकता है, इसके लिए जरूरी है कि बच्चों की सफाई का विशेष ध्यान रखें. 

बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा

चिकन पॉक्स बीमारी के संक्रमण का शिकार होने पर शरीर पर लाल दाने दिखने लगते हैं. इसका असर अधिकतम 18 दिन तक रहता है. सही तरीके से चिकित्सा नहीं होने पर निमोनिया का खतरा बन जाता है. शरीर में कम इम्युनिटी होने पर यह रोग एक से अधिक बार भी हो सकता है. केजरीवाल अस्पताल में विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा- ठंड के समय में चिकन पॉक्स का संक्रमण बढ़ जाता है. बच्चों को सर्दी-खांसी हो व बदन पर लाल दाना दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिये. समय से चिकित्सा होने से बच्चे जल्दी ठीक हो जाते हैं. अभी के समय में बच्चों की साफ-सफाई पर ध्यान के साथ पौष्टिक आहार देना जरूरी है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

जिले की दूसरी खबर पढ़ें

जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है. 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट ने गलन और बढ़ा दी है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. बीते दिनों न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब था. गुरुवार सुबह के आठ बजे से ही मौसम साफ हो गया, वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप की चमक भी बढ़ती गयी. ऐसे में बीते तीन दिनों से शीतलहर झेल रहे लोगों को राहत मिली. दिन गर्म हुआ तो इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला. दिन में सड़कों से लेकर दुकानों तक पर खूब चहल- पहल रही.

ALSO READ: Bihar Weather: कड़कड़ाती ठंड के बीच इस दिन होगी बारिश, और बढ़ेगी गलन, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >