Muzaffarpur News: त्योहार में संदिग्धों पर रखी जा रही नजर, बस स्टैंड और रेलवे परिसर में चेकिंग अभियान जारी

Muzaffarpur News: छठ दिवाली में दूसरे राज्यों से वापस आने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस रेवले स्टेशन व बस स्टैंड पर जांच अभियान चला रही है। जांच अभियान के जरीए नशा खुरानियों और आपराधिक घटनाओं से लोगों को बचाया जा रहा है।

Muzaffarpur News: जिला पुलिस दिवाली और छठ को लेकर काफी सतर्क दिख रही है। जिले के अलग-अलग चौक-चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे परिसर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें, पुलिस की नजर आपराधिक घटनाओं और लालच देकर लूटपाट को अंजाम देने वाले गिरोह पर है। पुलिस बल लगातार सतर्कता बरत रही है। जिले के सिनीयर अधिकारी खुद इस मामले में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्पेशल ड्राइव भी चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में ऑटो चालक और अन्य गाड़ी चालकों की पहचान का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। किसी भी तरह का संदेह होने पर पुलिस तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

बाहर से आने वाले लोगों की सुरक्षा में चल रहा अभियान 

सिटी एसपी विक्रम सिहाग के अनुसार, दिवाली और छठ में बहुत सारे लोग दूसरे राज्य से बिहार आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की टीम विशेष जांच अभियान चला रही है। ऑटो स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशा खुरानी वाले, लूटपाट वाले और असमाजिक तत्वों से लोगों को बचाया जा सके। वहीं उन्होंने यात्रा करने वाले लोगों से अपील की कि यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। अपने सामान की रक्षा करें।

चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव

दिवाली के दिन शहर में कहीं कोई गंदगी नहीं दिखाई दे. इसके लिए नगर निगम इस बार कचरे का उठाव करने के बाद हर जगह ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव करेगा. प्रशासनिक स्तर पर इसको लेकर सख्त निर्देश सभी अंचल इंस्पेक्टर व वार्ड जमादार को जारी किया गया है. दूसरी तरफ, शहर से सामान्य दिनों की तुलना में निकल रहे चार से पांच गुना अधिक कचरा के कारण चंदवारा पानी कल कैंपस में अंबार लग गया है. 

फैली है गंदगी

फिलहाल नगर निगम ट्रैक्टर व टिपर के माध्यम से उठाव हो रहे कचरे को चंदवारा पानी कल कैंपस में एकत्रित कर रहा है. शहर में भीड़-भाड़ कम होने के बाद उक्त कचरे को उठाकर रौतनिया स्थित डंपिंग साइट पर फेंका जाएगा. इस कारण, अभी चंदवारा पानी कल कैंपस कंपोस्ट पिट के समीप कचरे का बड़ा सा पहाड़ खड़ा हो गया है. इधर, दिवाली से ठीक पहले नदी किनारे पूजन सामग्री सहित अन्य सामान को फेंक गंदगी फैला दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >