Muzaffarpur News: सदर अस्पताल जा रहे हैं तो अपने साथ ले जाएं ये सामान, नहीं तो बिना इलाज के ही लौटना पड़ेगा

Muzaffarpur News: सदर अस्पताल के एमसीएच में अब पंजीकरण को बदलवा किया गया है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को अपने साथ मोबाइल लाने की सलाह दी है. अब इलाज कराने के लिए महिला मरीजों को मोबाइल से स्कैन कर पर्ची कटाने की जरूरत पड़ने वाली है. मोबाइल के बिना इलाज नहीं होगा.

Muzaffarpur News: सदर अस्पताल के एमसीएच में महिलाओं को मोबाइल से स्कैन कर पर्ची कटाने के बाद इलाज कराना होगा. नयी व्यवस्था से भीड़ कम लगेगी. वहीं मरीज भी कुछ देर में डॉक्टर के पास पहुंच जायेंगे. 24 घंटे डॉक्टर वहां मौजूद रहेंगी. दवा, जांच आदि की भी व्यवस्था अस्पताल में उपलब्ध रहेगी. वहीं दूसरी ओर सदर स्पताल में डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति के कारण, मरीजों का ठीक से इलाज नहीं होने की शिकायत की गयी थी. इसपर संशोधित ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है. इसी के आधार पर सभी को ड्यूटी करने को कहा गया है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा-जिन डॉक्टरों की दूसरे स्थान पर प्रतिनियुक्ति हो गयी है या वे लंबी छुट्टी पर चले गए हैं, उनके स्थान पर संशोधित रोस्टर बनाया गया है. इन दिनों 1500 से 1700 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं. इसे 2000 से अधिक पर लेने जाने का लक्ष्य है.

ऑनलाइन व्यवस्था से घटी मरीजों की संख्या 

सदर अस्पताल में इलाज के लिये ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद मरीजों की संख्या घट गयी है. ऐसे में सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधक को इसकी अलग व्यवस्था करने को कहा है. उन्हें कहा गया है कि वह ऐसे मरीजों के इलाज की व्यवस्था करें जिनके पास मोबाइल नहीं है. मोबाइल नहीं रहने वाले मरीजों के लिये ओपीडी में अलग व्यवस्था की जाए, ताकि उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था हो सके. वह मरीज सदर अस्पताल से वापस लौट कर नहीं जायें. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एसकेएमसीएच में करा रहे इलाज

बता दें कि सरकारी अस्पताल में ऑनलाइन इलाज की व्यवस्था से मरीज परेशान है. बिना मोबाइल लेकर आने वाले मरीजों का इलाज ओपीडी में नहीं हो पा रहा है. आलम यह है कि ऐसे मरीज अपना इलाज इमरजेंसी में कराते हैं या एसकेएमसीएच में जाकर करा रहे हैं. हर दिन ऐसे ही आधा दर्जन मरीज सिविल सर्जन कार्यालय में शिकायत करने पहुंच रहे हैं. मरीजों का आरोप रहता है कि वह मोबाइल नहीं चलाते हैं. ऐसे में उनकी पर्ची ओपीडी के लिए नहीं कट पा रही है. उन्हें कहा जा रहा है कि पहले मोबाइल नंबर बतायें, तभी पर्ची कटेगी.

ALSO READ: Bihar News: मुजफ्फरपुर से पटना जाना हुआ अब और भी आसान, इस बाइपास के निर्माण से मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >