कांटी में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गिनाईं उपलब्धियां

Muzaffarpur News: कांटी के मधुवन जगदीश में भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. कार्यक्रम में शिक्षाविद कृष्णनंदन त्रिवेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. जानिए खबर विस्तार से...

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कांटी प्रखंड अंतर्गत मधुवन जगदीश स्थित भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने की. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन रामनरेश मालाकार तथा धन्यवाद ज्ञापन तेज नारायण शर्मा ने किया.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और गरीब, किसान, महिला, युवा तथा वंचित वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने “12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से देशवासियों का आभार व्यक्त किया है.

भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

शिक्षाविद को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद एवं केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य कृष्णनंदन त्रिवेदी को विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. वहीं अमित कुमार शर्मा को भाजपा पश्चिमी जिला सूचना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश नेता संजय कुशवाहा, पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, महिला मोर्चा पश्चिमी जिलाध्यक्ष याचना शाही, अब्दुल रहमान मिस्टर, दिनकर पंडित, तेजनारायण शर्मा, सम्राट कुमार, मनोज कुमार चौधरी, जिला मंत्री नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, प्रो. राजेंद्र पांडे, केशव चौबे, संजय ठाकुर, अजय श्रीवास्तव, कौशल दुबे, रामनाथ गुप्ता, प्रभात कुमार, शिवबालक राम, संजय साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: अब बैंक खाते में पैसे के बदले छात्रों को मिलेगी रेडिमेड स्कूल ड्रेस, पोशाक योजना में बदलाव की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >