Muzaffarpur News: गोबरसही के बाद आज से बीबीगंज गुमटी बंद, ट्रैक मेंटेनेंस का चल रहा काम

Muzaffarpur News: रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर जिले के बीबीगंज गुमटी को दिन में छह घंटे बंद रखने का फैसला लिया है. आज दोपहर 12 बजे से शाम के 6 बजे तक गुमटी बंद रहेगी. इससे पहले गोबरसही गुमटी को बंद रखा गया था.

Muzaffarpur News: हाजीपुर रेलखंड के मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर के बीच बीबीगंज गुमटी 4 से 7 दिसंबर तक दोपहर के 12 बजे से शाम के 6 बजे तक बंद रहेगी. इस दौरान रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस का काम करायेगा. वहीं सड़क आवागमन भी पूरी तरह से बंद रहेगा. इस संदर्भ में सहायक मंडल इंजीनियर दक्षिण सोगारथ पासवान ने एसडीओ पूर्वी को पत्र लिखा है, जिसमें सड़क पर आवागमन बंद किये जाने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये जाने का अनुरोध किया है. करीब 6 घंटे रेल ट्रैक बाधित होने से गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाने की तैयारी है. दूसरी ओर बीबीगंज गुमटी के बंद होने से लोग ब्रह्मपुरा व गोबरसही गुमटी से आवाजाही कर सकते हैं. 

गोबरसही गुमटी बंद होने से ट्रेन बाधित

इससे पहले गोबरसही गुमटी को ट्रैक मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया था. बीते रविवार को गोबरसही गुमटी बंद होने के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें फंस गयी. गाड़ियों को नियंत्रित कर के चलाया गया. दोपहर के 2.20 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक गुमटी के बंद होने से रोड आवागमन भी पूरी तरह से बंद रहा. ऐसे में दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-02569 क्लोन स्पेशल शाम के 5 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची. 

सोमवार तक बंद रहा गोबरसही गुमटी 

गोबरसही गुमटी के बंद होने से पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. गुमटी बंद होने के बाद भी कई साइकिल सवार किनारे से हो कर निकल रहे थे. सोमवार को भी दोपहर से शाम तक करीब चार घंटा गोबरसही गुमटी बंद रहा. इस दौरान सदर पुलिस को जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

ALSO READ: Muzaffarpur Weather: इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, अभी से निकाल लें रजाई-कंबल

ALSO READ: Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, अगर ये गलती की तो होगी FIR, जल्दी पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >