Muzaffarpur: दर-दर भटक रही बिन ब्याही मां, नवजात को हक दिलाने के लिए एसपी से लगाई गुहार

Muzaffarpur News: मनियारी के एक गांव की एक अविवाहिता युवति अपने बच्चे और खुद के हक के लिए पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रही है. आरोपी युवक ने सोमवार को शादी करने की बात कही थी. अब वह नकार रहा है.

Muzaffarpur News: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 साल की बिन ब्याही मां अपने नवजात और खुद के हक की फरियाद लेकर सोमवार को ग्रामीण एसपी विद्यासागर से मिली. पीड़िता ने आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी. पीड़िता ने बताया कि 14 दिनों से अपने बच्चे को हक दिलाने के लिए वह दर-दर की ठोकरें खा रही है. इसको लेकर बीते रविवार को मनियारी थाना में गुहार लगाई थी. वहां आरोपित ने पुलिस के समक्ष शादी कर लेने का फिर से झांसा दिया. आरोपित ने कहा कि सोमवार को वह अपने रीति रिवाज के अनुसार पीड़िता से निकाह करेगा. उसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने मुझसे घर जाने को कहा और शादी की तैयारी करने को कहा. सुबह हमारे परिजनों ने आरोपी से शादी करने को कहा तो वह और उसके परिजन बुरा-भला कहते हुए इनकार कर दिये. 

एसपी ने कार्रावई का आश्वाशन दिया

ग्रामीण एसपी ने पीड़िता की फरियाद सुनकर कार्रवाई का आश्वाशन दिया है और जांच का आदेश दिया है. बता दें कि बिन ब्याही मां रविवार को अपने नवजात को लेकर थाने पहुंचकर अपने न्याय की गुहार पुलिस पदाधिकारी से लगायी थी. 

इसी तरह का दूसरा मामला पढ़ें 

बोचहां थाना क्षेत्र एक गांव में एक विधवा को शादी का झांसा देकर युवक ने पांच वर्षों तक यौन शोषण किया. साथ ही शादी का प्रलोभन देकर दो लाख रुपये भी ठग लिया. मामले को लेकर पीड़िता ने 16 मई 2024 को बोचहां थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया था. लेकिन पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की, तो पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दायर किया. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को ककराचक गांव के बबलू कुमार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है. पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 15 जून 2019 को उसके पति की मौत हो गयी. उसके बाद एक जनवरी 2020 की शाम आरोपी बबलू कुमार उसके घर पर गया. इस दौरान उसने चाय पिलायी. इसके बाद घर में उसे अकेला देख कर आरोपी ने जबरन यौन शोषण किया. जब वह रोने लगी तो आरोपी ने शादी का प्रलोभन दिया. इसके बाद लगातार संबंध बनाने लगा. इस दौरान पीड़िता से आरोपी ने दो लाख रुपये भी ठग लिये. 

बिहार क्राइम से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शादी के लिए युवक करने लगा नकद का डिमांड

इसके बाद आरोपी युवक शादी करने के लिए तीन लाख रुपये नगद और बुलेट की मांग करने लगा. इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगायी. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर ली है.

ALSO READ: Smart Meter: 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली! पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने रखा प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >