Muzaffarpur News: गोलीबारी के बाद अब हॉस्टल के छात्रों पर होगी सीसीटीवी की नजर, विवि के पास भी होगा स्टूडेंट्स का डिटेल

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के ठक्कर बप्पा हॉस्टल के गेट पर बीते दिनों गोलीबारी की घटना हुई थी. इसके बाद से ही विवि प्रशासन सख्त हो गया है. अब हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर स्थित ठक्कर बप्पा छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों का डिटेल्स अब विवि प्रशासन के पास भी रहेगा. बीते दिनों छात्रावासों के बीच टकराव और गोलीबारी की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है. विवि प्रशासन की तरफ से कल्याण विभाग को पत्र भेजा गया है. कहा गया है कि छात्रावास में कमरावार रहने वाले छात्रों की विवरण उपलब्ध कराएं. ताकि परिसर में उनकी गतिविधि पर नजर रखा जा सके. विभाग की ओर से विवि को इसमें पूरा सहयोग करने की बात कही गयी है. वहीं सरस्वती पूजा के दौरान किसी प्रकार का तनाव न हो. इसको लेकर ठक्कर बप्पा छात्रावास के पास पुलिस बल की तैनाती भी की गयी है. 

मेरिट के आधार पर होगा हॉस्टल का आवंटन

वहीं दूसरी तरफ नये सेशन से विश्वविद्यालय के पुरुष और महिला छात्रावासाें के आवंटन का नियम भी बदल जाएगा. इसको लेकर भी तैयारी चल रही है. अब मेरिट के आधार पर हाॅस्टल का आवंटन किया जाएगा. विश्वविद्यालय की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि फाइनल सेमेस्टर या वर्ष में छात्रों को नोटिस दे दिया जाएगा. परीक्षा होते ही छात्रावास खाली करना होगा. वहीं एक कोर्स खत्म होने के बाद दूसरे में दाखिला लेने वालों को हॉस्टल आवंटित नहीं किया जाएगा. अन्य स्टूडेंट्स को भी छात्रावास में मौका मिल सके. इसको लेकर विवि प्रशासन ने यह पहल की है.

बंद कमरों का ताेड़ा जाएगा ताला

महिला और पुरुष छात्रावासों में सालों से कई कमरों में छात्र ताला जड़कर फरार हैं. ऐसे में विवि प्रशासन ने इन कमरों का ताला वीडियोग्राफी की निगरानी में तोड़ने का निर्णय लिया है. साथ ही इन कमरों को दूसरे छात्रों को आवंटित किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छात्रावासों में मेस की सुविधा जल्द

विश्वविद्यालय की तरफ से महिला और पुरुष छात्रावासों में भी मेस की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इसको लेकर विवि की ओर से तैयारी चल रही है. इसको लेकर जीविका से भी संपर्क किया गया है. चर्चा है कि महिला छात्रावास में मेस का संचालन का जिम्मा जीविका को दिया जा सकता है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: नाबालिग बच्ची का किडनैप करने वाले आरोपी को RPF ने दबोचा, सीसीटीवी की मदद से मिला सुराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >