Muzaffarpur News: 5 दिनों तक प्रेमी के घर के बाहर पड़ा रहा प्रेमिका का शव, लड़के के जमीन में हुआ अंतिम संस्कार

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में 5 दिनों से प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका का शव पड़ा रहा. 5 दिनों बाद पुलिस के सामने प्रेमी के ही जमीन में महिला का अंतिम संस्कार किया गया. मृतका की बेटी ने मुखाग्नि दी. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: चकमेहसी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव में पांच दिनों से प्रेमी के घर रखी लाश का भारी मशक्कत के बाद अंतिम संस्कार किया गया. महिला के परिजन लाश ले जाकर प्रेमी के दरवाजे पर रख दिये थे. हत्था ओपी व चकमेहसी पुलिस के साथ सीओ शशिरंजन, पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी के सामने समझौता के बाद मनीषा की सात साल की बेटी सोनाली कुमारी ने मुखाग्नि देकर प्रेमी बाबुल कुमार की जमीन में ही उसके शव को जलाया. मौके पर पहुंचे बेंगलुरु से मृत मनीषा की मां शोभा देवी ने हत्या का आवेदन देकर प्रेमी के अलावा घर के पांच लोगों को आरोपित किया है. 

कई बार प्रेमी के घर आ चुकी है प्रेमिका

मामले को लेकर हत्था ओपी प्रभारी शोभित यादव ने बताया कि मृतका की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. मनीषा की शादी आठ साल पहले मुजफ्फरपुर जिले के पुनस गांव में की गई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से वह अपने ससुराल में असहज थी. जिसको लेकर कई बार तनावपूर्ण माहौल भी बना. उसकी शादी के बाद प्रेमी बाबुल की भी शादी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ही कर दी गई. मनीषा की एक बेटी है. वहीं बाबुल की शादी के बाद एक बेटा और बेटी है. मनीषा प्रेम- प्रसंग को लेकर कई बार बाबुल के घर आ धमकी थी. 

परिजनों ने प्रेमी के घरवालों पर लगाया हत्या का आरोप

गांव वालों की मानें तो कई दिनों तक बाबुल के घर में भी रही थी. इस बात को लेकर जब विरोध हुआ तो वह घर छोड़कर चली गई थी. इसके बाद ऐसी घटना सामने आयी है. मनीषा के परिजनों की मानें तो उसके प्रेमी के परिजनों ने हत्या कर उसके घर में लाश लटका दी. वहीं प्रेमी बाबुल के परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है. अब करीब मौत के 5 दिनों बाद बुधवार को पुलिस के सामने शव का अंतिम संस्कार किया गया.

ALSO READ: Bihar Land Survey: गुड न्यूज! बढ़ सकती है डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख, रैयतों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >