Muzaffarpur News: ACS एस सिद्धार्थ ने सभी हेडमास्टरों के लिए जारी किया सख्त निर्देश, करना होगा ये जरूरी काम

Muzaffarpur News: शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने सभी डीइओ को पत्र लिखते हुए निर्देश दिया है. पत्र में कहा है कि सभी शिक्षकों को प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति का प्रमाणपत्र देना होगा. इसपर प्रधानाध्यापक के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का हस्ताक्षर करना होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति हाेने के बाद भी मध्याह्न भोजन में अधिक संख्या दिखाकर हो रहे फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है. अब पहली से आठवीं कक्षा तक संचालित स्कूलों को प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति का प्रमाणपत्र देना होगा. इसपर प्रधानाध्यापक के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का हस्ताक्षर करना होगा. हस्ताक्षर के दौरान यदि बच्चों की संख्या, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अन्य कमियों से कोई शिक्षक असहमत हो तो असहमति के कारण के साथ इसे दर्ज कर सकता है. शिक्षकों को इसपर अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करना होगा. हस्ताक्षर नहीं करने वाले शिक्षक को अनुपस्थित माना जाएगा. 

एसीएस ने सभी डीइओ को भेजा लेटर

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस.सिद्धार्थ ने डीइओ को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में फर्जी उपस्थिति और भोजन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है. मध्याह्न भोजन की सामग्री के साथ ही इस प्रमाणपत्र को भी सुरक्षित रखना है. पूरे महीने का संदर्भित प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद ही डीपीओ एमडीएम की ओर से संबंधित स्वयं सेवी संस्थानों को भुगतान किया जाएगा. सभी स्कूलों को कहा गया है कि तिथिवार इसका प्रमाणपत्र संरक्षित कर रखें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रमाणपत्र में दिया गया है फॉर्मेट

मध्याह्न भोजन के संचालन में सुधार को लेकर दिये गये निर्देश में फॉर्मेट भी भेजा गया है. इसमें विद्यालय का नाम, प्रखंड, जिला के बाद मध्याह्न भोजन का संचालन विद्यालय शिक्षा समिति की ओर से हो रहा है या स्वयं सेवी संस्था की ओर से इनमें से एक का चयन करना होगा. इसके बाद कक्षावार बच्चों की उपस्थिति, शुक्रवार को मौसमी फल, या अंडा खाने वाले बच्चों की संख्या का जिक्र रहेगा. सबसे अंत में प्रमाणित करना होगा कि आंकड़े सही हैं और परोसा गया मध्याह्न भोजन मेनू एवं मात्रा के अनुसार है. साथ ही इसकी गुणवत्ता अच्छी है. साथ ही यह हमारे समक्ष परोसा गया इसपर प्रधानाध्यापक को हस्ताक्षर करना होगा. इसके ठीक नीचे शिक्षकों के हस्ताक्षर और नोट का कॉलम बना हुआ है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: रेलवे ने पार्सल डिलीवरी में की देरी तो भड़का युवक, कर दी जुर्माने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >