Muzaffarpur News: बेखौफ हुए चोर, ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर 90 लाख की चोरी, मचा हड़कंप

Muzaffarpur News: जिले के एक ज्वेलरी दुकान से चोरों ने शटर काटकर 90 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली है. साढ़े सात किलो सोना और 17 किलो चांदी के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है.

Muzaffarpur News: जिले में चोर बेखौफ हो गए हैं. चोरों ने एक ज्वेलरी दूकान को निशाना बनाते हुए दुकान से करीब 90 लाख की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया है. चोरी की घटना का पता चलते ही बाजार में हड़कंप मच गया है. घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल मेडिकल रोड स्थित ज्वेलरी शॉप का है. 

7.5 किलो सोना के गहने लेकर फरार

दरअसल, शुक्रवार देर रात दुकान का शटर काटकर चोर अंदर घुसे और फिर तिजोरी को काट कर ज्वेलरी चोरी की और फरार हो गए. घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक सुनसान जगह सोने और चांदी के सभी सामान निकाल लिए और उसका खाली डब्बा छोड़ कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के लॉकर में रखे 25 हजार की नगदी समेत 7500 ग्राम सोना और 17 KG चांदी के गहने की चोरी की है. 

90 लाख की चोरी 

बता दें, दुकान की ओपनिंग महज 3 महीने पहले ही हुई थी और दुकानदार मूल रूप से डॉक्टर क्लोनी भिखनपुर का रहना वाला है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. घटना को लेकर पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई मंटू कुमार ने बताया कि तीन महीना पहले वह उन्होंने दुकान खोला था. कल देर शाम अपनी दुकान बंद कर वे घर चले गए. उस समय तक सब ठीक था और आज सुबह में मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि आपके दुकान में चोरी हो गई है. दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने करीब 90 लाख की संपति की चोरी की है.

ALSO READ: Bihar Board: छात्रों का इंतजार खत्म, बिहार बोर्ड ने जारी की डेटशीट, इस दिन से होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >