Muzaffarpur News: TRE-3 पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में 8 संदिग्ध मिले, 45 रहे एबसेंट

Muzaffarpur News: जिले में BPSC टीआरइ-3 से पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है. मंगलवार को इसका पहला दिन था. इसमें कुल 255 शिक्षक उपस्थित हुए. 8 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए. पढ़िए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: जिले के सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी में BPSC टीआरइ-3 से पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा रही है. रिकॉर्ड के तहत पहले दिन यानी 21 जनवरी को 5 शिफ्ट में शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में 300 में 255 शिक्षक ही उपस्थित हुए. काउंसलिंग में 45 शिक्षक अनुपस्थित रहे. सुबह 8 बजे से ही शिक्षकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. निर्धारित समय से काउंसलिंग शुरू कराई गयी. शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग के लिए पांच स्लाट तय किया है.

8 शिक्षक मिले संदिग्ध

बता दें, सबसे पहले अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन और थंब इंप्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराई गई. थंब इंप्रेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए काउंटर बनाए गए थे. सुबह के समय शुरुआत में सर्वर की समस्या को लेकर कुछ देर के लिए काम प्रभावित हुआ. हालांकि, सर्वर स्लो होने के कारण काउंसेलिंग शाम तक चली. बीपीएससी से चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग में 8 शिक्षक संदिग्ध मिले. इन शिक्षकों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दो शिक्षकों ने काउंसलिंग से किया इंकार

आवेदन पत्र भरने के दौरान अपलोड किये गए कागजात और काउंसलिंग में उनकी तरफ से दिए गये प्रमाण पत्रों में अंतर पाया गया है. ऐसे शिक्षकों को डाउटफुल कैटेगरी में रखा गया है. इसकी सूचना बीपीएससी और मुख्यालय भेज दी गयी है. दूसरी ओर बायोमिट्रिक होने के बाद दो शिक्षक काउंसेलिंग कराने से इंकार कर दिया. ऐसे में मुख्यालय स्तर से 245 शिक्षकों पर हरी झंडी मिली. इन शिक्षकों का पहली से पांचवी और छठी से आठवीं कक्षा दोनों के लिए चयन होना है. पहली से पांचवीं कक्षा के बाद छठी से आठवीं के लिए स्लाट तय होगा. वे छठी से आठवीं के लिए काउंसलिंग करायेंगे.

ALSO READ: Muzaffarpur News: बढ़ते ठंड के बीच फिर बजी स्कूलों में छुट्टी की घंटी, 25 जनवरी तक 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >