Muzaffarpur News: कपड़ा कारोबारी को गोली मारने के मामले में 6 बदमाश गिरफ्तार, लूटपाट गिरोह के हैं सभी आरोपी

Muzaffarpur News: जिले के साहेबगंज में कपड़ा व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी हाईवे लुटेरे हैं। इनके पास से देसी पिस्टल व कट्टा समेत कई हथियार बरामद हुए हैं।

Muzaffarpur News:  साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवानगर निजामत डाला चौक के समीप कपड़ा दुकान में घुसकर कारोबारी दीपांशु कुमार को गोली मारने में शामिल एक शूटर दीपू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल एक और शूटर ब्रजेश कुमार को भी पुलिस ने चिह्नित कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम की छापेमारी जारी है. पकड़ाये बदमाश दीपू से पूछताछ के आधार पर पांच और अपराधियों को सुभानपुर चवर में अपराध की योजना बनाते हुए दबोच लिया गया है. पकड़े गए अपराधियों की पहचान पारू थाना के कमलपुरा के अविनाश कुमार भिखनपुरा के राहुल सहनी, उस्ती के महेश कुमार, देवरिया थाना के माधोपुर बुजुर्ग के मंजेश कुमार और निरंजन कुमार के रूप में किया गया है. 

सभी हाईवे लुटेरे

पुलिस ने पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, लूट की बाइक, बैग व पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है. ये सभी हाईवे लुटेरा है. राहगीरों को सुनसान जगह पर हथियार का भय दिखाकर रोक हैं, उनका सारा सामान लूटकर फरार हो जाते हैं. गिरफ्तार अपराधियों ने इंडसइंड बैंक के कर्मी धीरज कुमार पटेल साहेबगंज के नीरपुर धनैया रोड में नहर से सटे चिमनी के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल व बैग समेत अन्य सामान लूट लिया था. बरामद बाइक व बैग उसी बैंककर्मी का है. 

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी का बयान

पूरे मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात दुकान में घुसकर दीपांशु कुमार को गोली मारी थी. इसमें जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें दीपू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने उसको दबोच लिया है. घटना में शामिल दूसरा शूटर ब्रजेश कुमार को चिन्हित कर लिया गया है. पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी को लेकर रेड कर रही है. दीपू से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह अभी सुभानपुर चवर से आ रहा है. उसके साथी वहां बैठकर अपराध की योजना बना रहे हैं, उसके निशानदेही पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करके पांचों को दबोच लिया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि दीपू से पूछताछ के दौरान यह बात की जानकारी हुई कि दीपांशु के बड़े भाई हिमांशु की हत्या में दो आरोपी जेल में बंद है. इसमें अब ट्रायल शुरू होने वाला है. दीपांशु के परिवार के सदस्य गवाही देने के लिए कोर्ट न पहुंचे इसी को लेकर गोली मारी गयी है. दीपू को कितने रुपये में सुपारी दी गयी है, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >