Muzaffarpur News: सड़कों पर पसरा है 200 टन कचरा, दुर्गंध में रहने को मजबूर शहरवासी

Muzaffarpur News: छठ के दो दिन बीतने के बाद भी नगर निगम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं। इससे शहर से लेकर वार्ड तक के सभी सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। शहर के सड़कों पर करीब 200 टन कचरा पसरा हुआ है। जगह-जगह से दुर्गंध आ रही है।

Muzaffarpur News: छठ की समाप्ति के बाद से शहर में कचरों का अंबार लग गया. दो दिन बीतने के बाद भी शनिवार को शहर में कचरा का उठाव नहीं हुआ. शहर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं है, जहां कचरों का फैलाव नहीं हो. छठ के बाजार को लेकर पूरे शहर में फलों का बाजार लगा. बाजार समाप्त होने के बाद फलों का कचरा वहीं रह गया. इसके अलावा दो दिनों में घरों का कचरा भी सड़क पर फेंका गया, जिससे गली-मुहल्लों से लेकर हर जगह कचरा फैला रहा. 

रोज 100 टन निकलता है कचरा

सरैयागंज टावर, गोला रोड, जवाहरलाल रोड और कलमबाग रोड सहित अन्य जगहों पर कचरे का काफी फैलाव रहा. कई जगहों पर तो कचरे से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि वहां से गुजरना मुश्किल शहर में औसतन 100 टन कचरा रोज निकलता है. छठ के मौके पर शहर में करीब दो सौ टन कचरा निकला था, लेकिन इसकी सफाई नहीं होने के कारण चारों तरफ कचरे अंबार लगा हुआ है. शनिवार को लोगों ने घर से कचरे की बाल्टी निकाल कर बाहर रखी, लेकिन कचरे का उठाव नहीं हुआ.

दो दिन से नहीं आए नगर निगम कर्मचारी 

छठ के बाद दूसरे दिन भी काम पर नगर निगम के सभी कर्मचारी नहीं लौटे हैं. इसको लेकर वार्ड से लेकर शहर की पूरी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही. कुछ ही सफाई कर्मी काम पर आये, इसको लेकर थोड़ी बहुत ही शहर की सफाई हो पायी. वार्ड में तो लगभग पूरी तरह से सफाई ठप रही. शहर के मुख्य सड़कों पर कुछ जगह कूड़े का उठाव किया गया. गली- मोहल्लों में बने कूड़ा डंपिंग प्वाइंट की स्थिति तो बहुत खराब है, दुर्गंध के कारण मोहल्ले में उन डंपिंग प्वाइंट के आसपास से मोहल्लेवालों का गुजरना दुश्वार हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >