मुजफ्फरपुर: घर से लापता किशोर का खेत से मिला शव, इलाके में सनसनी, ग्रामीणों में आक्रोश

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में लापता 15 वर्षीय किशोर का शव खेत से बरामद हुआ है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

सरैया, मुजफ्फरपुर से शिवेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के समीप एक खेत से 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पोखरैरा दक्षिण टोला निवासी राजू राय के पुत्र नितेश कुमार (15) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में शोक और दहशत का माहौल है.

रविवार दोपहर से था लापता

परिजनों के अनुसार नितेश कुमार रविवार दोपहर घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने रविवार शाम जैतपुर थाना में उसके लापता होने की सूचना देते हुए आवेदन दिया था.

खेत से बरामद हुआ शव

परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. इसी दौरान सोमवार को बकरी चराने वाली कुछ महिलाओं ने खेत से दुर्गंध आने की जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खेत में एक शव पड़ा मिला.

घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान नितेश कुमार के रूप में की. इसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस के प्रति दिखा आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे से अधिक समय बाद घटनास्थल पर पहुंची. वहीं मृतक के पिता राजू राय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >