बेखौफ दरिंदे, लाचार कानून: क्या अपने ही घर में निलाम होगी बेटियों की अस्मत, अकेली मासूम पर टूट पड़ा हैवान

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में घर में अकेली 14 वर्षीय बच्ची से मनचले ने दुष्कर्म का प्रयास किया. शोर मचाने पर पड़ोसी पहुँचे तो आरोपी धमकी देकर भागा. पुलिस ने BNS और POCSO एक्ट में केस दर्ज कर छापेमारी शुरू की.

Muzaffarpur Minor Security:  अब बेटियाँ अपने ही घर के भीतर सुरक्षित नहीं बची हैं. घर में अकेली मासूम बच्चियों को दरिंदे अपना शिकार बना रहे हैं. शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली और शर्मनाक वारदात सामने आई है. जहाँ एक बेखौफ मनचले ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को घर में अकेला पाकर जबरन घुसकर अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म का घिनौना प्रयास किया. इस खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

सन्नाटे का उठाया फायदा, घर में घुसकर की हैवानियत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के 80 वर्षीय बुजुर्ग दादा रोजमर्रा के काम से घर से बाहर गए हुए थे. मासूम किशोरी घर में पूरी तरह अकेली थी. इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी मोहल्ले का रहने वाला आरोपी जबरन मकान में दाखिल हो गया. उसने घुसते ही मासूम के साथ गंदी व अश्लील बातें शुरू कर दी. जब बच्ची ने कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने दरिंदगी दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर घसीटा और जबरदस्ती दुष्कर्म की कोशिश की.

मासूम की चीख सुनकर भागे पड़ोसी, मिली जान से मारने की धमकी

दरिंदे की इस हरकत से डरी-सहमी किशोरी ने हिम्मत जुटाकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके की ओर दौड़े. लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी घबरा गया और परिजनों को अंजाम भुगतने की खुली धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.

पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज, पुलिस की रेड जारी

काम से लौटे बुजुर्ग दादा को जब सहमी पोती ने आपबीती सुनाई, तो वे सिकंदरपुर थाने पहुँचे. पुलिस ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कड़े कदम उठाए हैं:

  • POCSO Act और BNS की सख्त धाराओं में केस दर्ज हुआ है.
  • पीड़िता के बुजुर्ग दादा के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.
  • आरोपी की पहचान कर ली गई है.
  • पुलिस की स्पेशल टीम आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: डिजिटल ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल: युवती का प्राइवेट वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर उड़ाई धज्जियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >