Vande Bharat Express: बिहार के इस शहर को मिल सकती हैं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारियां

Vande Bharat Express: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मुजफ्फरपुर से जल्द ही चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो सकता है. रेलवे ने इसके लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे तय होगा कि किन रूटों पर ये हाई-स्पीड ट्रेनें चलेंगी.

Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है. मुजफ्फरपुर जंक्शन से एक नहीं, चार वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की संभावना पर रेलवे ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने सोनपुर मंडल को स्टेशन स्तर पर फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है. इस रिपोर्ट के जरिए यह आकलन किया जाएगा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन व्यावसायिक रूप से कितना सफल हो सकता है.

चार बड़े रूटों पर संभावित संचालन

मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली, हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है. अब रेलवे बोर्ड ने उस पर तेज़ी से काम शुरू करते हुए फिजीबिलिटी रिपोर्ट मंगाई है. स्टेशन प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर यह रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजनी है.

यात्रियों से ली जा रही राय

स्टेशन के वाणिज्य और ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी यात्रियों से राय लेकर आंकड़े जुटा रहे हैं. यह रिपोर्ट गोपनीय रूप से तैयार की जाएगी ताकि निष्पक्षता बनी रहे. इसमें देखा जाएगा कि कितनी मांग है, किन रूटों पर ज्यादा यात्री हैं और इन ट्रेनों के संचालन से अन्य ट्रेनों पर क्या असर पड़ेगा.

क्या होता है फिजीबिलिटी रिपोर्ट?

फिजीबिलिटी रिपोर्ट एक अध्ययन है जो यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि कोई प्रस्तावित परियोजना व्यावहारिक है या नहीं. इस रिपोर्ट में पहलुओं जैसे तकनीकी, आर्थिक, कानूनी और समयबद्धता आदि का विश्लेषण किया जाता है. इससे तय होता है कि परियोजना सफल होगी या नहीं.

बदल सकती है बिहार की रेल यात्रा का अनुभव

अगर यह रिपोर्ट सकारात्मक रही, तो बिहार को हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की सौगात जल्द मिल सकती है. इससे राज्य के प्रमुख शहरों से देश के बड़े केंद्रों तक तेज़, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा का सपना साकार हो सकता है.

Also Read: 20 लाख में दे रहा था कांग्रेस का अध्यक्ष पद, राहुल गांधी का PA बताने वाला पटना में गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >