मुजफ्फरपुर में भू-माफियाओं का तांडव, 50 उपद्रवियों के साथ जेसीबी व गाड़ियां लेकर जमीन पर बोला धावा, 24 घंटे में दो दबोचे गए

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 50 उपद्रवियों के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Land Mafia Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झपहां में भू-माफियाओं का बड़ा तांडव सामने आया है. सवा नौ धुर जमीन पर रंगदारी मांगने, जबरन कब्जा करने और निर्माण को ध्वस्त करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो शातिर भू-माफियाओं को दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित कुमार श्रीवास्तव (मोतीपुर) और सन्नी सिंह (अहियापुर) के रूप में हुई है. इस पूरी कार्रवाई की जानकारी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी.

Muzaffarpur News: 50 उपद्रवियों ने बोला था धावा

सिटी एसपी ने बताया कि औराई निवासी प्रहलाद कुमार ने 20 अगस्त 2026 को अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वादी की झपहां स्थित जमीन का वर्ष 2025 में म्यूटेशन हो चुका था और वहां बाउंड्री वॉल बनी हुई थी. आरोप है कि 20 अगस्त को स्कार्पियो, थार, बाइक और जेसीबी मशीन के साथ 50 से अधिक अज्ञात उपद्रवी जबरन जमीन पर आ धमके. कुछ वाहनों पर राजनीतिक पार्टी के बोर्ड लगे थे. दबंगों ने जेसीबी से बाउंड्री वॉल जमींदोज कर दी.

Bihar Crime News: मारपीट, लूटपाट और रंगदारी की धमकी

पीड़ित परिवार द्वारा गुंडागर्दी का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की. विरोध करने पर गले से सोने के आभूषण छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई. भू-माफियाओं ने साफ कहा कि इस जमीन पर रहने के लिए "बॉस" को रंगदारी का पैसा देना ही पड़ेगा.

Ahiyapur Police Station: विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई. नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) के नेतृत्व वाली टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

संपत्ति जब्ती की होगी कड़ी कार्रवाई

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि फरार अन्य भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-107 के तहत संपत्ति जब्ती की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >