मछली फ्राइ करने में उड़ी चिंगारी से मालखाना में लगी थी आग

मछली फ्राइ करने में लगी आग

अहियापुर थाने के मालखाना में आग लगने पर एफआइआर दर्ज संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के बाज़ार समिति गेट नंबर एक के पास सोमवार को आग लगने से मालखाना में लगी ट्रक और कई छोटी गाड़िया जल गयी. जिसके बाद अहियापुर थाना में तैनात चौकीदार बालेश्वर पासवान के बयान पर एफआइआर दर्ज किया गया है. जिसमें चोकीदार ने बताया है कि मुसाफिर सहनी के होटल में मछली तलने के दौरान चिंगारी उड़ी. जिसके बाद कर आग लग गया था.आग फैलने के बाद मालखाना के गाड़ियां जल गयी. बगल के पपीता अनलोड कर रहे ट्रक में भी आग लग गयी थी. जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पहुंच कर घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >