एफटीए के खिलाफ किसानों का बिगुल, 22 जुलाई को मुजफ्फरपुर में बड़ा प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का विरोध कर रहा है. 22 जुलाई को मुजफ्फरपुर में 'किसान संकल्प दिवस' मनाया जाएगा, जिसमें प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा.

Muzaffarpur News: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में 22 जुलाई को मुजफ्फरपुर में "किसान संकल्प दिवस" मनाने का निर्णय लिया है. यह फैसला गुरुवार को मोतीझील स्थित एआईकेकेएमएस कार्यालय में जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया.

22 जुलाई को निकलेगा प्रतिरोध मार्च

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर एकत्र होंगे. इसके बाद वहां से जिला समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा. समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.

एफटीए का किया विरोध

किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि किसानों की राय लिए बिना ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए.

समझौते पर हस्ताक्षर हुए तो होगा आंदोलन

बैठक में मौजूद चंद्रमोहन प्रसाद, उदय चौधरी, राजकिशोर राम, काशीनाथ सहनी और मदन प्रसाद सहित अन्य किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने 24 जुलाई से पहले एफटीए पर हस्ताक्षर किए तो संयुक्त किसान मोर्चा इसके खिलाफ देशव्यापी और दीर्घकालीन आंदोलन शुरू करेगा.

यह भी पढ़ें:समाहरणालय पर कांग्रेस का धरना, राम मंदिर ट्रस्ट और एसआईटी भंग करने की मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar gaurav

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >