फर्जी किराएदार बन घर में घुसा सुपारी किलर, रिटायर्ड बैंक अफसर और पत्नी की नृशंस हत्या

मुजफ्फरपुर में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हत्यारे ने किराएदार बनकर घर में घुसपैठ की थी.

Muzaffarpur Double Murder: मिठनपुरा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर (73) और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है. जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि सुपारी किलर ने पत्नी के गर्भवती होने का बहाना बनाकर सेकेंड फ्लोर पर किराए का कमरा लिया था. 18 जुलाई को वह सामान लेकर आया और दो दिनों तक घर की रेकी की. सोमवार सुबह 11 बजे उसका साथी भी घर में दाखिल हुआ और दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

झांसे में लेकर सेकेंड फ्लोर पर ले गए, रस्सी से बांधकर ली जान

सीसीटीवी के अनुसार किराएदार ने फर्स्ट फ्लोर पर दरवाजा खटखटाया और नीलम कुंवर को बातों में उलझाकर सेकेंड फ्लोर पर ले गया. वहां उसने साथी के साथ मिलकर उन्हें कमरे में खींच लिया. विरोध करने पर महिला से हाथापाई हुई, जिसके बाद प्लास्टिक की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर, चेहरे पर टेप लपेटकर और चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी.

रिटायर्ड बैंक अधिकारी पर 15 जगह चाकू से ताबड़तोड़ वार

हत्यारों ने अशोक कुंवर पर भी क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. उनके गले से लेकर पीठ तक 15 जगह चाकू से गहरे वार किए गए, जिनमें 12 वार अकेले पीठ पर थे. बिस्तर पूरी तरह खून से सराबोर हो गया था. मौत सुनिश्चित करने के लिए गला दबाने की बात भी सामने आई है.

बालकनी में धोए हाथ, मुंह ढंककर गौशाला रोड की तरफ भागे

वारदात में इस्तेमाल चाकू और फांसुल कमरे में मिले. अपराधियों ने बालकनी में हाथ धोए और ग्लव्स सीढ़ी पर फेंककर शाम 4:40 बजे टोपी, मास्क और बेडशीट से मुंह ढंककर बाहर निकले. दोनों गौशाला रोड की ओर भागते दिखे. एसआईटी की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

ये भी पढ़ें: मोतीपुर: थाने से 100 मीटर की दूरी पर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >