मुजफ्फरपुर: लाखों की स्मैक और नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार,खुला पारिवारिक सिंडिकेट

Muzaffarpur Drug Syndicate: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में पुलिस ने छापेमारी कर शातिर स्मैक तस्कर विक्की कुमार को 21.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी अपने परिवार के साथ मिलकर ड्रग्स सिंडिकेट चला रहा था. उसके पास से नकद और डिजिटल तराजू भी बरामद हुआ है.जानिए खबर विस्तार से…

Muzaffarpur Drug Syndicate: मुजफ्फरपुर जिले से नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर के पास छापेमारी कर एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहियापुर निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है.

लाखों की स्मैक और नकद बरामद

लाखों की स्मैक और डिजिटल तराजू बरामद

एसडीपीओ टाउन-2 विनिता सिन्हा ने बताया कि पुलिस को अहियापुर इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 21.81 ग्राम स्मैक, 24 हजार 919 रुपये नकद, दो डिजिटल तराजू, चार मोबाइल फोन, एक पासबुक और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, डिजिटल तराजू का इस्तेमाल स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाने के लिए किया जाता था.

पारिवारिक सिंडिकेट के जरिए फैलाया नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी विक्की ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने स्वीकार किया कि वह अकेले नहीं, बल्कि अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर लंबे समय से इस अवैध धंधे को चला रहा था. पुलिस अब इस पारिवारिक ड्रग सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

विक्की कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है. उसके खिलाफ पूर्व में अहियापुर थाना कांड संख्या-289/22, 1157/24 और नगर थाना कांड संख्या-713/24 दर्ज हैं. पुलिस ने नया मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >