Muzaffarpur Double Murder: मिठनपुरा स्थित चर्चित रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर व उनकी पत्नी नीलम कुंवर के डबल मर्डर केस में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) और डीआईयू (DIU) ने तफ्तीश तेज कर दी है. वारदात के आठवें दिन मंगलवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का सीन री-क्रिएट किया.
सीन री-क्रिएट कर खंगाला भागने का रूट
पुलिस अधिकारियों ने वारदात का सीन री-क्रिएट कर कई पहलुओं को समझा:
- हत्या के बाद दोनों सुपारी किलर कैसे बारी-बारी से मेन गेट से बाहर निकले.
- किस रास्ते से वे गौशाला रोड पहुंचे और ई-रिक्शा पकड़कर कन्हौली पेट्रोल पंप तक गए.
- कन्हौली से अपराधियों के बीएमपी-06 होकर बड़ी कोठिया व बांध के रास्ते भागने की आशंका है. पुलिस इस रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
परिजनों से हुई दोबारा लंबी पूछताछ
जांच में सामने आई नई कड़ियों और आशंकाओं के आधार पर पुलिस ने मृतक दंपती के पुत्र और पुत्री से फिर से लंबी पूछताछ की है.
फूल-प्रूफ प्लानिंग और कांट्रैक्ट किलिंग
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि यह मामला सोची-समझी कांट्रैक्ट किलिंग का है:
- हत्यारों ने 3-4 महीने पहले से ही इस्तेमाल के लिए सिम कार्ड ले लिया था.
- सबूत मिटाने के लिए ग्लव्स पहनकर चाकू से वारदात को अंजाम दिया गया.
- पुलिस ने हत्यारों का स्केच व फुटेज जारी कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.
ये भी पढ़ें:मनिकपुर-आदलबाड़ी एनएच निर्माण: मुआवजा पाने के लिए कागजात तैयार रखें सरैया के जमीन मालिक
