मुजफ्फरपुर: CSP कर्मी से लूट की बड़ी साजिश नाकाम, STF ने हथियार और कारतूस के साथ दो अपराधियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर में बिहार STF की विशेष टीम ने ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) कर्मी को निशाना बनाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। घेराबंदी कर दो कुख्यात अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा गया है।

Bihar STF: मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) कर्मी से लूट की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने घेराबंदी कर दो कुख्यात अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया है. इस सफलता से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

Muzaffarpur Crime: मुशहरी के छोटी कोठिया से हुई गिरफ्तारी

बिहार एसटीएफ के अनुसार, 19 और 20 अगस्त 2026 की दरमियानी रात गुप्त सूचना के आधार पर मुशहरी थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एसटीएफ ने मुशहरी थाना क्षेत्र के छोटी कोठिया निवासी लखींद्र कुमार और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे.

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. गुप्त सूचना मिली थी कि ये बदमाश किसी सीएसपी कर्मी को निशाना बनाने वाले हैं, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में मुशहरी थाने में कांड संख्या 314/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है. साथ ही, इनके पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >