बैंकर्स कॉलोनी के घर से सोने के जेवरात चोरी, नौकरानी पर लगा आरोप

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित बैंकर्स कॉलोनी में घर से सोने की चेन और अंगूठी चोरी हो गई. गृहस्वामी ने नौकरानी पर शक जताते हुए एफआईआर के लिए आवेदन दिया है.

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित सादपुरा बैंकर्स कॉलोनी में एक घर से सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है. गृहस्वामी ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का संदेह जताते हुए थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

शाम के समय हुई चोरी की घटना

पीड़ित मोहम्मद इरफान के अनुसार, चोरी की घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है. घटना के बाद जब घर में रखे जेवरात की जांच की गई तो सोने की चेन और एक अंगूठी गायब मिली.

अचानक जेवरात गायब होने से परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है.

नौकरानी पर जताया संदेह

थाने में दिए आवेदन में मोहम्मद इरफान ने घर में काम करने वाली नौकरानी सोनी पर चोरी का शक जताया है.

आवेदन के अनुसार, सोनी की मां का नाम रूबी है और दोनों वर्तमान में सादपुरा इंकलाब कॉलोनी स्थित रियाज मस्जिद के सामने रहती हैं. गृहस्वामी का आरोप है कि घरेलू सहायिका ने मौका पाकर जेवरात चोरी किए हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

मामले की जानकारी मिलने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है.

थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए नौकरानी को थाने बुलाया गया है. पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अभी तक चोरी के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि चोरी किसने की और घटना के पीछे क्या कारण था.

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >