Muzaffarpur: अंधविश्वास की आग में बुझी जिंदगी, विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के फकुली में पत्नी को डायन कहने का विरोध करने पर उसके पति हबीब मियां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है. पुलिस जांच में जुटी है. आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पूरी खबर पढ़ें…

Muzaffarpur Crime: फकुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पत्नी को डायन कहने का विरोध करने पर पति हबीब मियां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है. मृतक के परिजनों ने पड़ोस के आधा दर्जन लोगों पर ही पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद फकुली थानेदार विष्णु पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन किया. बुजुर्ग के साथ मारपीट कर हत्या करने के सभी आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गए है. घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया. शव का डेथ रिव्यू रिपोर्ट तैयार करने के बाद उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. 

मृतक की पत्नी पर डायन का आरोप

मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी

घटना को लेकर स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हबीब मियां की पत्नी पर पड़ोस के ही एक परिवार के सदस्यों ने डायन का आरोप लगाया. उनका कहना था कि उसके परिवार के एक बच्चे का जन्म हुआ है, लेकिन महिला के द्वारा डायन करने के कारण वह दूध नहीं पी रही है. उसकी तबीयत बिगड़ रही है. इसी बात को लेकर सभी आरोपी हबीब मियां के घर पर चढ़कर उसकी पत्नी के साथ गाली- गलौज करने लगा. इस बाबत का बुजुर्ग हबीब मियां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर सिर के बल सड़क पर पटक दिया. सिर में चोट लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. 

फकुली थानेदार ने क्या कहा?

मामले को लेकर फकुली थानेदार विष्णु पांडेय ने कहा, “पत्नी के डायन कहने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गयी. सिर के बल गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है. एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.”

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: सब्जी बेच रही महिला पर गरम लिक्विड से अटैक, पीठ और चेहरा झुलसा

कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >