कथैया छिनतई कांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा, लूटा गया मोबाइल बरामद

मुजफ्फरपुर पुलिस ने कथैया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित छिनतई कांड का सफल उद्भेदन किया है. एक शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित छिनतई कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से छिनतई किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

क्या था पूरा मामला

घटना 20 अप्रैल 2026 की है. पारू थाना क्षेत्र निवासी प्रेमचंद्र राम कथैया थाना क्षेत्र के पट्टी असवारी स्थित बरदही पुल के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनका पिठ्ठू बैग छीनकर फरार हो गए.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैग में महंगा लैपटॉप, मोबाइल फोन, चार्जर, ब्लूटूथ स्पीकर, आरसीएम (RCM) किट समेत अन्य कीमती सामान रखा हुआ था. घटना के बाद कथैया थाना में आवेदन के आधार पर कांड संख्या 101/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

SSP के निर्देश पर गठित हुई SIT

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिम-01) सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. टीम में कथैया थानाध्यक्ष एवं उनकी पुलिस टीम को शामिल किया गया.

सर्विलांस और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

विशेष टीम ने मानवीय आसूचना और तकनीकी अनुसंधान (सर्विलांस) की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान मिले सटीक सुराग के आधार पर छापेमारी कर घटना में शामिल अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी पारू थाना क्षेत्र का निवासी है.

मोबाइल बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने विकास कुमार के कब्जे से छिनतई किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >