Muzaffarpur: स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर के बाद बवाल, पुलिस पर रोड़ेबाजी

मुजफ्फरपुर में एक सड़क हादसा इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. जानिए कैसे बिगड़ा पूरा मामला…

Muzaffarpur News: बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बाजार के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी और चालक को हिरासत से छुड़ा लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद बाइक सवार और स्कॉर्पियो चालक के बीच मुआवजे को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ा और सड़क जाम हो गया.

चालक को हिरासत में लेने पर भड़की भीड़

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया. इससे स्थानीय लोग भड़क गए और चालक को निर्दोष बताते हुए पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया.

पुलिस पर पथराव

इसके बाद भीड़ और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई और आक्रोशित लोगों ने रोड़ेबाजी कर पुलिस को खदेड़ दिया. हालात बिगड़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा.

बाद में वाहन जब्त

बाद में पुलिस बल के साथ दोबारा पहुंची टीम ने स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर के सकरा से विनोद दूबे की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >